टी एस एलियट
अंग्रेजी लेखक / From Wikipedia, the free encyclopedia
टी० एस० एलियट (Thomas Stearns Eliot ; 1888-1965) १९४८ के नोबेल-पुरस्कार-विजेता(साहित्य) तथा आधुनिक युग की महानतम अंग्रेजी साहित्यिक विभूतियों में से थे। आपने नाटक, कविता और आलोचना तीनों क्षेत्रों में महान् ख्याति प्राप्त की है तथा आधुनिक युग के प्रायः सभी प्रसद्धि लेखकों को प्रभावित किया है। वे स्वयं डन, एज़रा पाउंड तथा फ्रांसीसी प्रतीकवादी कवि लॉफोर्ज़ से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। १९११ से १९१४ तक हार्वर्ड में उन्होने संस्कृत और पालि भाषा का भी अध्ययन किया।
सामान्य तथ्य टी एस एलियटT. S. Eliot, जन्म ...
टी एस एलियट T. S. Eliot | |
---|---|
जन्म | Thomas Stearns Eliot 26 सितम्बर 1888 सेंट लुई,, Missouri, U.S. |
मौत | 4 जनवरी 1965(1965-01-04) (उम्र 76) Kensington, लन्दन |
पेशा | कवि, नाटककार, साहित्यिक आलोचक, सम्पादक |
नागरिकता | जन्म से अमेरिकी ; 1927 से ब्रिटेन |
शिक्षा | दर्शनशास्त्र में एबी (हार्वर्ड विश्वविद्यालय, 1909) PhD (cand) in philosophy (Harvard, 1915–16)[1] |
काल | 1905–1965 |
आंदोलन | Modernism |
उल्लेखनीय कामs | "The Love Song of J. Alfred Prufrock" (1915), The Waste Land (1922), Four Quartets (1943), "Murder in the Cathedral" (1935) |
खिताब | Nobel Prize in Literature (1948), Order of Merit (1948) |
जीवनसाथी | Vivienne Haigh-Wood (वि॰ 1915; sep. 1932) Esmé Valerie Fletcher (वि॰ 1957–65) |
हस्ताक्षर |
बंद करें
२६ वर्ष की आयु में आप अपनी मातृभूमि अमरीका छोड़कर इंग्लैंड में बस गए और १९२७ में ब्रिटिश नागरिक बन गए।