शशि थरूर
भारतीय राजनेता, पूर्व राजनयिक / From Wikipedia, the free encyclopedia
शशि थरूर भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व राजनयिक है,[2][3][4] जो २००९ से केरल के तिरुवनन्तपुरम से लोक सभा सांसद हैं। वर्तमान में, वे विदेशी मामलों में संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं। वे भारत सरकार के २००९-२०१० तक विदेश मन्त्रालय के और २०१२-२०१४ तक मानव संसाधन विकास मन्त्रालय के राज्य मन्त्री रह चुके हैं। २००७ तक, वे संयुक्त राष्ट्र के करियर अधिकारी थे, व २००१ में पद चढ़ते हुएँ, संचार और जन सूचना के उप महासचिव बने। संयुक्त राष्ट्र में २९ साल कार्यरत रहने के बाद, उन्होंने महासचिव पद के लिए (2006) चुनाव में, बान की मून की तुलना में दूसरे स्थान पर आने के बाद, संयुक्त राष्ट्र से प्रस्थान किया। वे एक साहित्यकार (उपन्यासकार)) भी हैं।[5] थरूर एक प्रशंसित लेखक हैं,[6] जिन्होंने 1981 से कथा और गैर-कथाओं के 17 बेस्टसेलिंग कार्यों को लिखा है, जो भारत और उसके इतिहास, संस्कृति, फिल्म, राजनीति, समाज, विदेश नीति और अधिक संबंधित विषयों पर केंद्रित हैं। [7][8]
शशि थरूर सांसद | |
---|---|
शशि थरूर | |
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री, भारत सरकार | |
पद बहाल २८ अक्टूबर २०१२ – १८ मई २०१४ | |
प्रधानमंत्री | मनमोहन सिंह |
पूर्वा धिकारी | डी॰ पुरंदेश्वरी |
पूर्वा धिकारी | पन्नयन रवींद्रन |
चुनाव-क्षेत्र | तिरुवनन्तपुरम |
पद बहाल 28 मई 2009 – 18 अप्रैल 2010 | |
प्रधानमंत्री | मनमोहन सिंह |
पूर्वा धिकारी | आनंद शर्मा |
उत्तरा धिकारी | ई अहमद |
जन्म | 9 मार्च 1956 (1956-03-09) (आयु 68) लंदन, यूनाइटेड किंगडम |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
जीवन संगी | तिलोतमा मुखर्जी (divorced) क्रिस्टा गिल्स (divorced) सुनन्दा पुष्कर (२०१०-२०१४ (her death))[1] |
बच्चे | ईशान , कनिष्क |
निवास | नई दिल्ली / तिरुवनंतपुरम |
शैक्षिक सम्बद्धता | सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली (BA) Tufts University (MA, M.A.L.D., PhD) |
व्यवसाय | लेखक, राजनयिक , राजनीतिज्ञ |
जालस्थल | shashitharoor.in |