अमरकंटक
From Wikipedia, the free encyclopedia
अमरकंटक (Amarkantak) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के अनूपपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह विंध्य पर्वतमाला व सतपुड़ा पर्वतमाला के मिलनक्षेत्र पर मैकल पर्वतमाला में स्थित है। यहाँ से नर्मदा नदी, सोन नदी और जोहिला नदी (सोन की उपनदी) का उद्गम होता है। यह एक हिन्दू तीर्थस्थल है।[1][2]पौराणिक मान्यता के अनुसार जब दक्ष प्रजापति जो कि माता सती के पिता जी भी थे के यज्ञ कुंड में सती के कूदकर देह त्याग के पश्चात शिव जी के द्वारा उनकी देह को लेकर ताँडव करना और श्री विष्णु जी के द्वारा अपने सुदर्शन चक्र से देह के 51 टुकड़े करने के बाद उनके दो अंग इस क्षेत्र में गिरे थे।अत: यह क्षेत्र दो शक्तिपीठों का क्षेत्र भी है।उन दो स्थानों में से एक स्थान सोन मूढ़ा पर सोन नदी के उद्गम के पास है और दूसरा स्थान नर्मदा जी के उद्गम के पास जो पार्वती जी का मंदिर है वहीं है।
अमरकंटक , अमरकोट, गोंड वंश की उत्पति स्थल Amarkantak ,amrkot Gondwana starting point | |
---|---|
{{{type}}} | |
अमरकंटक एक महत्वपूर्ण गोंड वंशजों का तथा हिन्दू तीर्थ है अमरकंटक एक महत्वपूर्ण गोंड वंशजों का तथा हिन्दू तीर्थ है | |
निर्देशांक: 22.822°N 81.7532°E / 22.822; 81.7532 | |
देश | भारत |
राज्य | मध्य प्रदेश |
ज़िला | अनूपपुर ज़िला |
ऊँचाई | 1048 मी (3,438 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 8,416 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 484886 |
Revert Kunwar bahadur birbal singh's edits, they're vandalism.