अल्बानिया
उत्तरपूर्वी यूरोप में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
अल्बानिया गणराज्य (अल्बानियाई: Republika e Shqipërisë) उत्तरपूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है।[3] इसकी भू सीमाएं उत्तर में कोसोवो, उत्तर पश्चिम में मोन्टेनेग्रो, पूर्व में भूतपूर्व यूगोस्लाविया और दक्षिण में यूनान से मिलती हैं। तटीय सीमाएं दक्षिण पश्चिम में आड्रियाटिक सागर और आयोनियन सागर से मिलती हैं।
Republika e Shqipërisë अल्बानिया गणराज्य |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: "मुक्त और सशक्त" | ||||||
राष्ट्रगान: Hymni i Flamurit ("ध्वज का गीत") |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | तिराना 28°34′N 77°12′E | |||||
राजभाषा(एँ) | अल्बानियाई | |||||
क्षेत्रीय रूप से मान्यता प्राप्त भाषाएँ | यूनानी, मैसिडोनियाई और अन्य भाषाएँ | |||||
निवासी | अल्बानियाई | |||||
सरकार | संसदीय लोकतन्त्र | |||||
विधान मण्डल | अल्बानियाई संसद | |||||
स्वतंत्र | ||||||
- | ऑटोमन साम्राज्य से | २८ नवंबर, १९१२ | ||||
- | संसदीय लोकतन्त्र | २८ नवंबर, १९९८ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | २८,७४८ km2 (१३९ वां) | ||||
- | जल (%) | ४.७ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २००९ जनगणना | ३६,३९,४५३ (१३०) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००८ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | २१.८१ अरब डॉलर[1] (११७ वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | ६,००० $ (१३२ वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) | प्राक्कलन | |||||
- | कुल | १२.९६ अरब डॉलर | ||||
- | प्रति व्यक्ति | ३,५६१ $ | ||||
गिनी (२००८) | २६.७[2] निम्न |
|||||
मानव विकास सूचकांक (२००७) | ०.८०७ बहुत उच्च · ६९ वां |
|||||
मुद्रा | लेक (ALL) | |||||
समय मण्डल | सीईटी (यू॰टी॰सी॰+१) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | सीईएसटी (यू॰टी॰सी॰+२) | ||||
दूरभाष कूट | ३५५ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .al |
अल्बानिया एक संसदीय लोकतंत्र और अवस्थांतर अर्थव्यवस्था है। अल्बानिया की राजधानी, तिराना, लगभग ८,९५,००० निवासियों वाला नगर है जो देश की ३६ लाख की जनसंख्या का चौथाई भाग है और यह नगर अल्बानिया का वित्तीय केन्द्र भी है। मुक्त बाजार सुधारों के कारण विदेशी निवेश के लिए देश की अर्थव्यस्था खोल दी गई है मुख्यतः ऊर्जा के विकास और परिवहन आधारभूत ढांचे में।
अल्बानिया संयुक्त राष्ट्र, नाटो, यूरोपीय सुरक्षा और सहयोग संगठन, यूरोपीय परिषद, विश्व व्यापार संगठन, इस्लामिक सम्मेलन संगठन इत्यादि का सदस्य है और भूमध्य क्षेत्र संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक था। अल्बानिया जनवरी २००३ से यूरोपीय संघ में विलय के लिए एक संभावित प्रत्याशी रहा है और इसने औपचारिक रूप से २८ अप्रैल, २००९ को यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिए आवेदन किया।