आगरा लखनऊ द्रुतगामी मार्ग
भारत में एक रोड / From Wikipedia, the free encyclopedia
आगरा लखनऊ द्रुतगामी मार्ग एक ३०२ किलोमीटर लम्बा नियंत्रित-पहुंच द्रुतमार्ग या एक्सप्रेसवे है, जो भीड़ग्रस्त सड़कों पर यातायात के साथ साथ ही प्रदूषण और कार्बन पदचिह्नों को भी कम करने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण[2] द्वारा निर्मित है। यह भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है।[3] इस द्रुतमार्ग ने आगरा और लखनऊ के बीच की दूरी को काफी कम कर दिया है। यह ६-लेन चौड़ा है, और भविष्य में ८-लेन तक विस्तरित हो सकता है। २१ नवंबर २०१६ को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था।[3]
सामान्य तथ्य आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, मार्ग की जानकारी ...
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे | |
---|---|
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे | |
मार्ग की जानकारी | |
लंबाई: | 302 कि॰मी॰ (188 मील) |
अस्तित्व में: | २ अप्रैल २०१७[1] – present |
प्रमुख जंक्शन | |
आरम्भ: | आगरा |
तक: | लखनऊ |
बंद करें