पूर्वोत्तर भारत
पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों का समूह / From Wikipedia, the free encyclopedia
पूर्वोत्तर भारत से आशय भारत के सर्वाधिक पूर्वी क्षेत्रों से है जिसमें कुल आठ भारतीय राज्य - असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैण्ड, और सिक्किम शामिल हैं। सिक्किम के अतिरिक्त बाकी एक साथ जुड़े राज्यों को "सात बहनों" के नाम से भी जाना जाता है।
पूर्वोत्तर भारत | |
समय क्षेत्र | IST (यु टी सी+5:30) |
क्षेत्र | 262,230 km² |
भारत के राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश | अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा |
उत्तर पूर्वी भारत के बडे शहर (2008) | गुवाहाटी, अगरतला, शिलाँग, आइजोल, इम्फाल |
आधिकारिक भाषाएँ | असमी, बंगाली, बोडो, मणिपुरी |
जन संख्या | 38,857,769 |
जन संख्या घनत्व | 148 /km² |
जन्म दर | |
मृत्यु दर | |
शिशु मृत्यु दर | |
Non-numbered footnotes:
|
इन आठ राज्यों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 1971 में पूर्वोतर परिषद (नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल / NEC)[1] का गठन एक केन्द्रीय संस्था के रूप में किया गया था। नॉर्थ ईस्टर्न डेवेलपमेण्ट फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (NEDFi)[2] का गठन 9 अगस्त 1995 को किया गया था और उत्तरपूर्वीय क्षेत्र विकास मन्त्रालय (DoNER)[3][4] का गठन सितम्बर 2001 में किया गया था।
उत्तरपूर्वीय राज्यों में सिक्किम 1947 में एक भारतीय संरक्षित राज्य और उसके बाद 1975 में एक पूर्ण राज्य बन गया। पश्चिम बंगाल में स्थित सिलीगुड़ी कॉरिडोर जिसकी औसत चौड़ाई 21 किलोमीटर से 40 किलोमीटर के बीच है, उत्तरपूर्वीय क्षेत्र को मुख्य भारतीय भू-भाग से जोड़ता है। इसकी सीमा का 2000 किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र अन्य देशों : नेपाल, चाइना, भूटान, बर्मा और बांग्लादेश के साथ लगती है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों की सीमाऐं अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगती हैं, जैसे - सिक्किम (नेपाल, चीन, भूटान), मेघालय, त्रिपुरा (बांग्लादेश), मिजोरम (बांग्लादेश एवं म्यानमार), मणिपुर व नागालैण्ड (म्यानमार), अरूणाचल प्रदेश (चीन), असम (भूटान)।