त्रिपुरा
भारतीय राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
त्रिपुरा उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित भारत का एक राज्य है।[2]यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है जिसका क्षेत्रफल १०,४९१ वर्ग किमी है। इसके उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में बांग्लादेश स्थित है जबकि पूर्व में असम और मिजोरम स्थित हैं।[3]सन २०११ में इस राज्य की जनसंख्या लगभग ३६ लाख ७१ हजार थी। अगरतला त्रिपुरा की राजधानी है। बंगाली और त्रिपुरी भाषा (कोक बोरोक) यहाँ की मुख्य भाषायें हैं।
भारत का राज्य | |
[[चित्र:|200px|center|]] | |
राजधानी | अगरतला |
सबसे बड़ा शहर | अगरतला |
जनसंख्या | ३६,७३,९१७ |
- घनत्व | ३५० /किमी² |
क्षेत्रफल | १०,४९२ किमी² |
- ज़िले | ८ |
राजभाषा | बंगाली, ककबरक, अंग्रेज़ी[1] |
गठन | २१ जनवरी १९७२ |
सरकार | त्रिपुरा सरकार |
- राज्यपाल | रमेश बैस |
- मुख्यमंत्री | माणिक साहा (भाजपा) |
- विधानमण्डल | एकसदनीय विधान सभा (६० सीटें) |
- भारतीय संसद | राज्य सभा (१ सीट) लोक सभा (२ सीटें) |
- उच्च न्यायालय | त्रिपुरा उच्च न्यायालय |
डाक सूचक संख्या | ७९९ |
वाहन अक्षर | TR |
आइएसओ 3166-2 | IN-TR |
tripura |
आधुनिक त्रिपुरा क्षेत्र पर कई शताब्दियों तक त्रिपुरी राजवंश ने राज किया।
त्रिपुरा की स्थापना १४वीं शताब्दी में माणिक्य नामक इण्डो-मंगोलियन आदिवासी मुखिया ने की थी, जिसने हिंदू धर्म अपनाया था। १८०८ में इसे ब्रिटिश साम्राज्य ने जीता, यह स्व-शासित शाही राज्य बना।[4][5]१९५६ में यह भारतीय गणराज्य में शामिल हुआ और १९७२ में इसे राज्य का दर्जा मिला। त्रिपुरा का आधे से अधिक भाग जंगलों से घिरा है, जो प्रकृति-प्रेमी पर्यटकों को आकर्षित करता है, किन्तु दुर्भाग्यवश यहाँ कई आतंकवादी संगठन पनप चुके हैं जो अलग राज्य की माँग के लिए समय-समय पर राज्य प्रशासन से लड़ते रहते हैं। हैण्डलूम बुनाई यहाँ का मुख्य उद्योग है।