एशियाई खेल
बहु-खेल आयोजन / From Wikipedia, the free encyclopedia
एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं।
सामान्य तथ्य ध्येय, प्रथम वृत्तांत ...
एशियाई खेल चिह्न | |
| |
ध्येय | सदैव प्रगतिशील |
---|---|
प्रथम वृत्तांत | नई दिल्ली, भारत में १९५१ के एशियाई खेल |
होते हैं प्रति | चार वर्षों में |
अन्तिम वृत्तांत | जकार्ता तथा पालेमबांग, इंडोनेशिया में २०१८ के एशियाई खेल |
उद्देश्य | एशियाई महाद्वीप के देशों के लिए बहुक्रीड़ा प्रतियोगिताएँ |
मुख्यालय | दिल्ली,भारत |
वेबसाइट | एशियाई ओलम्पिक परिषद |
बंद करें
इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं, जिस परम्परा का शुभारम्भ १९५१ (1951) में हुआ था।
प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली, भारत में किया गया था, जिसने १९८२ (1982) में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की। एशियाई खेलों के नवीनतम संस्करण का आयोजन २०१८ में इण्डोनेशिया के जकार्ता तथा पालेमबांग नगरों में सम्पन्न हुए। अगला संस्करण २०२२ में होगा जो चीन के हांगझोऊ नगर द्वारा आयोजित किया जायेगा।[1]