ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० चलचित्र)
From Wikipedia, the free encyclopedia
ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (अंग्रेज़ी: Alice in Wonderland अर्थ: आश्चर्यलोक में ऐलिस) २०१० का कम्प्यूटर-ऐनिमेटिड/लाइव एक्शन फन्तासी युक्त एक अमेरिकी चलचित्र है जिसका निर्देश्न टिम बर्टन, लेखन लिण्डा वुल्वर्टन द्वारा किया गया था और वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा जारी किया गया था। चलचित्र में मुख्य भुमिका में मिआ वाशिकोफ़्स्का, जॉनी डॅप, हॅलॅना बॉन्हाम कार्टर, ऐनी हैथवे, क्रिस्पिन ग्लोवर, माइकल शीन, मैट लुकास और स्टीफ़न फ़्राइ हैं।
ऐलिस इन वण्डरलैण्ड | |
---|---|
पोस्टर | |
निर्देशक | टिम बर्टन |
पटकथा | लिण्डा वुल्वर्टन |
निर्माता |
रिचर्ड डी. ज़ैनक जो रॉथ़ सुज़ैन टॉड जॅनिफ़र टॉड |
अभिनेता |
मिआ वाशिकोफ़्स्का जॉनी डॅप ऐनी हैथवे हॅलॅना बॉन्हाम कार्टर क्रिस्पिन ग्लोवर स्टीफ़न फ़्राइ अलैन रिकमैन माइकल शीन टिमथ़ी स्पॉल |
छायाकार | डैरियूज़ वोल्स्की |
संपादक | क्रिस लॅबॅन्ज़न |
संगीतकार | डैनी एल्फमैन |
निर्माण कंपनियां |
|
वितरक | वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथि |
२५ फ़रवरी २०१० (लन्दन) |
लम्बाई |
१०८ मिनट |
देश | यूनाइटेड किंगडम |
भाषा | अंग्रेज़ी |
लागत | १५-२० करोड़ $ |
कुल कारोबार | १,०२,४२,९९,९०४ $[1] |
यह चलचित्र लुइस कैरोल द्वारा १८८५ में लिखे फन्तासी उपन्यास ऐलिसेज़ एड्वैन्चर्स इन वण्डरलैण्ड और इसकी उत्तरकथा थ़्रू द लुकिंग ग्लास से प्रेरित है। वासिकोवा ने इस चलचित्र में उन्नीस वर्षीय ऐलिस की भुमिका निभाई है, जो वण्डरलैण्ड की अपनी पिछली यात्रा में तेरह वर्ष पहले आई थी। उसे यह बताया जाता है कि केवल वही एक है जो ड्रैगन जैसे जीव जैबरवॉकी को मार सकती है। जैबरवॉकी, रॅड क्वीन का पालतू जीव है जिसके दम पर वह अण्डरलैण्ड के निवासियों को डराती, धमकाती और प्रताड़ित करती रहती है।
अगस्त २०१२ की स्थिति तक यह चलचित्र सर्वसामयिक सर्वाधिक कमाई करने वाले चलचित्रों की सूची में ग्यारहवें स्थान पर है।[2]