कान्हा बाघ अभयारण्य
मध्य प्रदेश में स्थित राष्ट्रीय उद्यान / From Wikipedia, the free encyclopedia
कान्हा बाघ अभयारण्य (Kanha Tiger Reserve) भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक बाघ अभयारण्य है। यह मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। कान्हा को राष्ट्रीय उद्यान 1 जून 1955 को और बाघ अभयारण्य सन् 1973 में धोषित करा गया। यह राज्य के बालाधाट और मंडला ज़िले में 940 वर्ग किमी पर विस्तारित है। यहाँ बंगाल बाघ, भारतीय तेन्दुआ, स्लोथ रीछ, बारहसिंगा और सोनकुत्ता मिलते हैं। वन विभाग ने इस अभयारण्य के लिए एक काल्पनिक शुभंकर बनाया है, जिसका नाम "भूरसिंह बारहसिंगा" है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य कान्हा बाघ अभयारण्य, अवस्थिति ...
कान्हा बाघ अभयारण्य | |
---|---|
Kanha Tiger Reserve | |
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान) | |
अवस्थिति | मध्य प्रदेश, भारत |
निकटतम शहर | मंडला |
निर्देशांक | 22°13′39″N 80°38′42″E |
क्षेत्रफल | 940 कि॰मी2 (360 वर्ग मील) |
निर्मित | 1933; 91 वर्ष पूर्व (1933) (वन्य अभयारण्य के रूप में) 1955; (राष्ट्रीय उद्यान के रूप में) 1974; (बाघ अभयारण्य के रूप में) |
आगंतुक | 1,000 (1989 में) |
शासी निकाय | मध्य प्रदेश वन विभाग |
बंद करें