कोहिनूर हीरा
भारत से लाया गया दुनिया के सबसे बड़े हीरे में से एक, अब ब्रिटिश क्राउन ज्वेल्स का हिस्सा है / From Wikipedia, the free encyclopedia
कोहिनूर या कोहे नूर (ईरानी फ़ारसी: कूह-ए-नूर) एक १०५ कैरेट (२१.६ ग्राम) का हीरा है जो किसी समय विश्व का सबसे बड़ा ज्ञात हीरा रह चुका है। कहा जाता है कि यह हीरा भारत की गोलकुंडा की खान से निकाला गया था। 'कोहिनूर' का अर्थ है- आभा या रौशनी का पर्वत (नूर का कोह)। यह कई मुग़ल व फ़ारसी शासकों से होता हुआ, अन्ततः ब्रिटिश शासन के अधिकार में लिया गया, व उनके ख़ज़ाने में शामिल हो गया, जब ब्रिटिश प्रधान मंत्री, बेंजामिन डिजराएली ने महारानी विक्टोरिया को १८७७ में भारत की सम्राज्ञी घोषित किया।
भार | १०५.६० कैरेट (२१.६ ग्राम) |
---|---|
वर्ण | महान श्वेत |
मूल देश | भारत |
उद्गम खान | गोलकुंडा |
मूल स्वामी | उद्गम व आरम्भिक इतिहास देखें |
वर्तमान स्वामी | एलिजाबेथ द्वितीय |
अन्य कई प्रसिद्ध जवाहरात की भांति ही, कोहिनूर की भी अपनी कथाएं रही हैं। इससे जुड़ी मान्यता के अनुसार, यह पुरुष स्वामियों का दुर्भाग्य व मृत्यु का कारण बना, व स्त्री स्वामिनियों के लिये सौभाग्य लेकर आया। अन्य मान्यता के अनुसार, कोहिनूर का स्वामी संसार पर राज्य करने वाला बना। इस कोहनूर हीरे को चखनेसे आनंद बाबू की मृत्यु सन् 1658 मे हो गई थी।