चू राज्य (प्राचीन चीन)
From Wikipedia, the free encyclopedia
चू राज्य (चीनी भाषा: 楚國, चू गुओ; अंग्रेज़ी: Chu) प्राचीन चीन के झोऊ राजवंश के दौरान एक रियासत थी। यह लगभग १०३० ईसापूर्व से २२३ ईसापूर्व तक चला। इस राज्य का नाम पहले जिंग (荆, Jing) था, फिर जिंगचू (荆楚, Jingchu) हुआ और अंत में केवल चू नाम रहा। अपने चरम पर इस राज्य में एक विशाल क्षेत्रफल शामिल था, जिसमें आधुनिक हूबेई और हूनान प्रान्त के पूर्ण इलाक़े और चोंगचिंग, गुइझोऊ, हेनान, जिआंगशी, जिआंगसू, झेजियांग और शंघाई के भी भाग शामिल थे। इसकी राजधानी पहले दानयांग (丹阳, Danyang) था लेकिन फिर यिंग (郢, Ying) बन गया। २२५ ईपू में झगड़ते राज्यों के काल के आख़िरी सालों में पड़ोसी चिन राज्य ने उसपर क़ब्ज़ा कर लिया। यही बड़ा राज्य आगे चलकर चिन राजवंश का आधार बन गया जिसने पूरे चीन को अपने राज्य में संगठित किया।[1]