जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान
From Wikipedia, the free encyclopedia
जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान (Jaldapara National Park), जिसे पहले जलदापाड़ा वन्य अभयारण्य (Jaldapara Wildlife Sanctuary) भी कहते थे, भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के आलिपुरद्वार ज़िले में स्थित एक अभयारण्य है। यह पूर्वी हिमालय की तलहटी में तराई क्षेत्र पर तोर्षा नदी के किनारे 216.51 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर विस्तारित है। इसकी औसत ऊँचाई 61 मीटर है और इसमें विशाल घासभूमियाँ और नदी के तट पर उगते वन हैं। यहाँ सर्वप्रथम 1941 में अभयारण्य घोषित करा गया था। वर्तमान में यहाँ एक-सींग वाले भारतीय गैण्डे की पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी संख्या है।[1][2][3][4]
सामान्य तथ्य जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान, अवस्थिति ...
जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान | |
---|---|
Jaldapara National Park জলদাপাড়া জাতীয় উদ্যান | |
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान) | |
पश्चिम बंगाल में स्थिति | |
अवस्थिति | आलिपुरद्वार जिला, पश्चिम बंगाल, भारत |
निकटतम शहर | मादारीहाट / बीरपाड़ा |
निर्देशांक | 26.6909°N 89.2763°E / 26.6909; 89.2763 |
क्षेत्रफल | 216.51 कि॰मी2 (83.59 वर्ग मील) |
www.jaldaparanationalprk.org |
बंद करें