![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/23/Abdul_Ghaffar_Khan_and_Gandhi_in_1940.jpg/640px-Abdul_Ghaffar_Khan_and_Gandhi_in_1940.jpg&w=640&q=50)
पठान
From Wikipedia, the free encyclopedia
पश्तून, पख़्तून (पश्तो: پښتانه, पश्ताना) या पठान (उर्दू:پٹھان) दक्षिण एशिया में बसने वाली एक लोक-जाति है। वे मुख्य रूप में अफ़्ग़ानिस्तान में हिन्दु कुश पर्वतों और पाकिस्तान में सिन्धु नदी के दरमियानी क्षेत्र में रहते हैं हालांकि पश्तून समुदाय अफ़्ग़ानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के अन्य क्षेत्रों में भी रहते हैं। पश्तूनों की पहचान में पश्तो भाषा, पश्तूनवाली मर्यादा का पालन और किसी ज्ञात पश्तून क़बीले की सदस्यता शामिल हैं।[1][2]
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (अगस्त 2021) स्रोत खोजें: "पठान" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/23/Abdul_Ghaffar_Khan_and_Gandhi_in_1940.jpg/320px-Abdul_Ghaffar_Khan_and_Gandhi_in_1940.jpg)
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/3e/Pashtun_people.jpg/640px-Pashtun_people.jpg)
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/98/Sher_Ali_Khan_and_company_of_Afghanistan_in_1869.jpg/640px-Sher_Ali_Khan_and_company_of_Afghanistan_in_1869.jpg)
पठान जाति की जड़े कहाँ थी इस बात का इतिहासकारों को ज्ञान नहीं लेकिन संस्कृत और यूनानी स्रोतों के अनुसार उनके वर्तमान इलाक़ों में कभी पक्ता नामक जाति रहा करती थी जो संभवतः पठानों के पूर्वज रहें हों। सन् १९७९ के बाद अफ़्ग़ानिस्तान में असुरक्षा के कारण जनगणना नहीं हो पाई है लेकिन ऍथनोलॉग के अनुसार पश्तून की जनसँख्या ५ करोड़ के आसपास अनुमानित की गई है। पश्तून क़बीलों और ख़ानदानों का भी शुमार करने की कोशिश की गई है और अनुमान लगाया जाता है कि विश्व में लगभग ३५० से ४०० पठान क़बीले और उपक़बीले हैं। पश्तून जाति अफ़्ग़ानिस्तान का सबसे बड़ा समुदाय है।भारत मे कुछ पठान हिन्दू धर्म का पालन भी करते हैं, जो काकोरी क़बीले से तालुक रखते हैं,ये लोग पहले अफ़ग़ानिस्तान से पाकिस्तान में बसे,1947 में बंटवारे के वक़्त इनको भारत का रुख़ करना पड़ा