यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री
From Wikipedia, the free encyclopedia
यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री यूनाइटेड किंगडम की सरकार के प्रमुख होते हैं। अधिकांश शाही विशेषाधकारों के प्रयोग हेतु प्रधानमंत्री द्वारा ब्रिटिश राजगद्दी पर बैठे व्यक्ति को सलाह भी देते हैं। यूनाइटेड किंगडम में इंग्लैंड के अलावा उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स शामिल है।
प्रधानमंत्री, यूनाइटेड किंगडम | |
---|---|
यूनाइटेड किंगडम की सरकार<बीआर>प्रधानमंत्री कार्यालय मंत्रिमंडल कार्यालय | |
शैली | प्रधानमंत्री (अनौपचारिक) सही माननीय (यूके और राष्ट्रमंडल के भीतर) |
स्थिति | सरकार का प्रमुख |
सदस्य |
|
आवास |
|
नियुक्तिकर्ता | ताज |
अवधि काल | महामहिम की खुशी में |
उद्घाटक धारक | सर रॉबर्ट वालपोल |
गठन | 3 अप्रैल 1721; 302 वर्ष पूर्व (1721-04-03) |
उपाधिकारी | कोई निश्चित स्थिति नहीं है, हालांकि इसे कभी-कभी धारण किया जाता है |
वेतन | £157,372 प्रति वर्ष[1] (एमपी की £81,932 मिलाकर)[2] |
वेबसाइट | 10 Downing Street |
ब्रिटेन में पहले लोकतंत्र के स्थान पर राजतंत्र हुआ करता था, जिसमें सभी अधिकार राजगद्दी पर बैठे व्यक्ति के पास होती थी। 19वीं सदी में प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रीमंडल का गठन किया गया। हालांकि वर्षों पुरानी परंपरा के चलते राजगद्दी पर बैठे व्यक्ति को ये अधिकार दिये गए कि वे चुने हुए नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करे।
मंत्रीमंडल स्थापित करने के बाद सीधे तौर पर ब्रिटेन में राजशाही का अंत हो गया, लेकिन फिर भी उनके अधिकार इसके बावजूद बरकरार हैं और वे उन अधिकारों का उपयोग आपातकालीन स्थिति में या ऐसी स्थिति में कर सकते हैं कि कोई उन आदेशों पर सवाल न उठाए अर्थात विवादित फैसले लेने से उन्हें बचना होता है। हालांकि मंत्रीमंडल के बनने के बाद मुख्य रूप से सारे अधिकार प्रधानमंत्री और उसके मंत्रीमंडल के पास ही है।