राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
भारतीय राइट-विंग राजनैतिक दलों का गठबंधन / From Wikipedia, the free encyclopedia
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (अंग्रेज़ी: National Democratic Alliance, N.D.A.) या राजग भारत में एक राजनैतिक गठबन्धन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी करती है। इसके गठन के समय इसके १३ सदस्य थे।
सामान्य तथ्य राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, संक्षेपाक्षर ...
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन | |
---|---|
संक्षेपाक्षर | राजग |
दल अध्यक्ष | अमित शाह |
नेता लोकसभा |
नरेंद्र मोदी (प्रधानमन्त्री) |
नेता राज्यसभा |
पीयूष गोयल (कपड़ा मंत्री) |
गठन | १९९८ |
लोकसभा मे सीटों की संख्या |
332 / 543 |
राज्यसभा मे सीटों की संख्या |
110 / 245 |
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या |
1,806 / 4,036 |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |
बंद करें
शरद यादव को इसका संयोजक बनाया गया था, किन्तु उनकी दल ने गठबन्धन से सम्बन्ध विच्छेद कर लिया। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हैं। इसके अलावा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में नेता हैं जबकि थावरचंद गहलोत राज्यसभा में नेता हैं। इसके नेता, नरेंद्र मोदी ने २६ मई २०१४ को भारत के प्रधानमन्त्री के रूप में शपथ ली। भारतीय आम चुनाव, २०१९ में, गठबन्धन ने आगे बढ़कर ४५.४३% के संयुक्त वोट शेयर के साथ अपनी ३५३ सीटों पर वृद्धि की।[1]