राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
भारत का एक राजनैतिक दल / From Wikipedia, the free encyclopedia
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक पंजीकृत और राज्य स्तर की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है जिसकी स्थापना राजस्थान के नागौर संसदीय क्षेत्र के वर्तमान सदस्य हनुमान बेनीवाल ने 29 अक्टूबर 2018 को की।[1]
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी | |
---|---|
संक्षेपाक्षर | रा॰ लो॰ पा॰ (आरएलपी) |
नेता | हनुमान बेनीवाल |
दल अध्यक्ष | हनुमान बेनीवाल |
महासचिव | Choudhary Nem Singh |
संसदीय दल अध्यक्ष | हनुमान बेनीवाल |
गठन | 29 अक्टूबर 2018 (5 वर्ष पूर्व) (2018-10-29) |
मुख्यालय | नागौर स्टेडियम के सामने , नागौर (राज.) |
लोकसभा मे सीटों की संख्या |
1 / 545 |
राज्यसभा मे सीटों की संख्या |
0 / 245 |
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या |
3 / 200 |
विचारधारा | जवान-किसान |
रंग | हरा, पीला |
विद्यार्थी शाखा | Indian National Student Union |
जालस्थल |
rlpindia |
Election symbol | |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |
यह दल देश का 59वाँ और राजस्थान का पहला पंजीकृत क्षेत्रीय दल है जिसे हाल ही के लोकसभा चुनाव के बाद निर्धारित अहर्ताएं पूर्ण करने के कारण भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता दी गई।
वर्तमान में इस दल से राजस्थान राज्य विधानसभा में 3 विधायक और भारतीय निम्न सदन (लोकसभा) में एक सदस्य है। पूर्व में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में इस दल से तीन सदस्य निर्वाचित हुए जिनमे से खींवसर से निर्वाचित सदस्य हनुमान बेनीवाल गत लोकसभा चुनाव में नागौर संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के कारण खींवसर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुऐ जिसमे हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई नारायण बेनीवाल विधायक निर्वाचित हुए है
- प्रदेश अध्यक्ष श्री पुखराज गर्ग भोपालगढ़
- डॉ. मोहनराम तरड
- प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्ता राम देवासी
- प्रदेश महामंत्री श्री उम्मेदाराम बेनीवाल
- प्रदेश मंत्री श्री प्रताप आंजणा
- प्रदेश मंत्री श्री विजयपाल बेनीवाल
- प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री विकास गिल
- प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष - श्री रणदीप सिंह
- प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य - श्री पृथ्वीसिंह मेघवंशी खींवसर
- सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य - श्री रामदेव घंटियाल खींवसर