लेबर पार्टी (यूके)
From Wikipedia, the free encyclopedia
लेबर पार्टी ब्रिटेन की एक सेंटर - लेफ्ट यानि (उदार वामपंथी विचारधारा वाली) राजनीतिक पार्टी है।[4][5][6][7][8] इसका जन्म उन्नीसवीं शताब्दी के मजदूर संगठनो के आंदोलन और समाजवादी राजनैतिक दलों के उदय के साथ हुआ जिसे उदार गिरिजाघर (ब्रॉड चर्च) कह के परिभाषित किया गया। इस दल की विचारधारा बहुत विस्तृत है जिसमें प्रखर समाजवाद से लेकर उदारवादी समाजवादी लोकतंत्र की विचारधारा शामिल हैं।
यह इस सप्ताह का सुधार हेतु लेख है, और आप इसमें सुधार करने में हमारी मदद कर सकते हैं। आप लेख को सुधारने हेतु अपने सुझाव व सम्बंधित चर्चा वार्ता पृष्ठ पर सकते हैं, एवं अपने प्रश्न चौपाल पर पूछ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए स्वशिक्षा, संपादन सहायता और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न देखें। योगदानकर्ताओं को विकिपीडिया पर खाता बनाने के लिए और इस लेख को अपनी ध्यानसूची में जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। |
लेबर पार्टी Labour Party | |
---|---|
नेता | हैरिएट हर्मन सांसद (कार्यकारी) |
उप नेता | हैरिएट हर्मन, सांसद |
स्थापित | 1900 (1900) (मज़दूर प्रतिनिधि सभा के तौर पे)[1][2] |
मुख्यालय | वन ब्रीवर्स ग्रीन, लंदन |
छात्र इकाई | लेबर छात्र संगठन |
युवा इकाई | युवा लेबर |
सदस्यता (2015) | 246,469[3] |
विचारधारा |
सामाजिक लोकतंत्र लोकतांत्रिक समाजवाद |
राजनीतिक स्थिति | उदार वामपंथ |
अंतर्राष्ट्रीय संबद्धता |
''प्रोग्रेसिव एलाएंस'', अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी (पर्यवेक्षक) |
यूरोपिय संबद्धता | यूरोपीय समाजवादी दल |
यूरोपिय संसदीय समूह | ''प्रोग्रेसिव एलाएंस ऑफ सोसलिस्ट्स एंड डेमोक्रेट्स'' |
आधिकारिक रंग | लाल |
हाउस ऑफ कॉमन्स |
232 / 650 |
हाउस ऑफ लॉड्स |
213 / 786 |
यूरोपीय संसद |
20 / 73 |
स्कॉटिश संसद |
38 / 129 |
वेल्श असेंबली |
30 / 60 |
लंदन असेंबली |
12 / 25 |
क्षेत्रीय सरकार |
6,885 / 20,565 |
वेबसाइट | |
www |
१९०० में बनने के बाद लेबर पार्टी ने शुरुवाती १९२० के आम चुनावों में उस समय की लिब्रल पार्टी की जगह ले ली और रामसे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में १९२४ और १९२९-३१ के दौरान अल्पमत की सरकारें बनाईं। १९४०-४५ के दौरान यह दल चर्चिल युद्ध मंत्रालय (Churchill war ministry) का हिस्सा रहा जिसके बाद इसने क्लीमेंट ऐट्टली के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाई। लेबर दल १९६४-७० के दौरान हैरॉल्ड विल्सन के नेतृत्व वाले पहले विल्सन मंत्रीमंडल का भी हिस्सा रहा। इसके बाद 1974 से 1979, पहले विल्सन और फिर जेम्स कैलेघन के नेतृत्व में सरकार में रही।
लेबर पार्टी 1997 और 2010 के दौरान टोनी ब्लेयर और गौर्डन ब्राउन के नेतृत्व में १७९ सीटों से घटकर २००१ के आम चुनावों में १६७ और फिर २००५ के चुनावों में ६६ सीटों के साथ अंतिम स्थान पर आती रही। २०१० के आम चुनावों में २५८ सीटें और २०१५ के आम चुनावों में २३२ सीटें जीतकर यह पार्टी अब ब्रिटेन की संसद में आधिकारिक विपक्ष की भूमिका निभा रही है।
वेल्श के सदन में लेबर पार्टी की अल्पमत की सरकार है जबकि स्कॉटिश संसद में यह मुख्य विपक्ष की भूमिका में है और यूरोपीय संसद में इसके २० सांसद हैं जो प्रोग्रेसिव एलाएंस ऑफ सोसलिस्ट्स एंड डेमोक्रेट्स समूह के साथ बैठते हैं। लेबर दल यूरोपीय समाजवादी दल और प्रोग्रेसिव एलाएंस (अंतर्राष्ट्रीय) का एक पूर्णकालिक सदस्य है। और सोशलिस्ट इंटरनैशनल में पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहा है। दल के वर्तमान नेता हैरिएट हर्मन हैं जो ८ मई २०१५ को एड मिलिबैंड के त्यागपत्र देने के बाद चुने गए हैं।