विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत)
भारत में उच्च शिक्षा धाराओं के मानकों पर आयोग / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत का विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (अंग्रेज़ी:University Grants Commission, लघु:UGC) केन्द्रीय सरकार का एक आयोग है जो विश्वविद्यालयों को मान्यता देता है। यही आयोग सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अनुदान भी प्रदान करता है। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है और इसके छः क्षेत्रीय कार्यालय पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी एवं बंगलुरु में हैं।[2][3]
यह लेख तटस्थ दृष्टिकोण की जगह एक प्रशंसक के दृष्टिकोण से लिखा है। कृपया इसे तटस्थ बनाने में, और इसकी गुणवत्ता सुधारने में मदद करें। |
सामान्य तथ्य विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत), स्थापित ...
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत) | |
---|---|
स्थापित | 1956 |
अध्यक्ष: | एम जगदीश कुमार (February 2022)[1] |
अवस्थिति: | नयी दिल्ली, भारत |
उपनाम: | UGC |
जालपृष्ठ: | www.ugc.ac.in |
बंद करें
यह राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (National Eligibility Test / NET) का भी आयोजन करता है जिसे उत्तीर्ण करने के आधार पर विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति होती है। ये नेट योग्यता परीक्षा शिक्षा में स्नातक स्तर पर एम.फिल उत्तीर्ण लोगों के लिये व स्नातकोत्तर स्तर पर पीएच.डी उत्तीर्ण लोगों के लिये जून २००६ से छूट है।