वेल्लार नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
वेल्लार नदी (Vellar river) भारत के तमिल नाडु राज्य के उत्तरी भाग के सेलम, पेरम्बलूर और कुड्डलोर ज़िलों में बहने वाली एक नदी है। यह सेलम ज़िले में शेवरोय पहाड़ियों में उत्पन्न होती है और कुड्डलोर ज़िले में पारंगीपेट्टई के निकट बंगाल की खाड़ी में विलय हो जाती है। ध्यान दें कि यह दक्षिण तमिल नाडु में बहने वाली दक्षिण वेल्लार नदी से बिलकुल भिन्न है और दोनों नदियों का कोई सम्बन्ध नहीं है।[1]
सामान्य तथ्य वेल्लार नदी Vellar Riverவெள்ளாறு, स्थान ...
वेल्लार नदी Vellar River வெள்ளாறு | |
---|---|
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | तमिल नाडु |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | शेवरोय पहाड़ियाँ |
• स्थान | सेलम ज़िला |
• निर्देशांक | 10°19′N 77°06′E |
नदीमुख | बंगाल की खाड़ी |
• स्थान |
पारंगीपेट्टई, कुड्डलोर ज़िला |
• निर्देशांक |
11.503°N 79.778°E / 11.503; 79.778 |
लम्बाई | 150 कि॰मी॰ (490,000 फीट) |
जलसम्भर आकार | 7,520.87 कि॰मी2 (8.09540×1010 वर्ग फुट) |
जलसम्भर लक्षण |
बंद करें