हिन्दु कुश
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा के पास पर्वत श्रृंखला / From Wikipedia, the free encyclopedia
हिन्दु कुश उत्तरी पाकिस्तान के विवादीत भाग से मध्य अफ़्ग़ानिस्तान तक विस्तृत एक ८०० किमी चलने वाली पर्वत शृंखला है। इसका सबसे ऊँचा पहाड़ पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के चित्राल ज़िले में स्थित ७,७०८ मीटर (२५,२८९ फ़ुट) लम्बा तिरिच मीर पर्वत है।[1] हिन्दु कुश पामीर पर्वतों से जाकर जुड़ते हैं और हिमालय की एक उपशाखा माने जाते हैं। हिन्दु कुश का दूसरा सबसे ऊँचा पहाड़ नोशक पर्वत और तीसरा इस्तोर-ओ-नल है।[2][3] हिन्दु कुश पहाड़ों की अत्याधिक ऊँचाई के बावजूद इस शृंखला में बहुत से दर्रे हैं जिनसे इस शृंखला से लोगों का आना-जाना सदियों से बना हुआ है।[4]
सामान्य तथ्य देश, क्षेत्र ...
हिन्दु कुश | |
Mountain Range | |
अफ़्ग़ानिस्तान में हिन्दु कुश का नज़ारा | |
देश | अफ़्ग़ानिस्तान, पाकिस्तान |
---|---|
क्षेत्र | पाक-अफ़्ग़ान सीमा |
उच्चतम बिंदु | तिरिच मीर |
- ऊँचाई | 7,708 मी. (25,289 फीट) |
- निर्देशांक | 36°14′45″N 71°50′38″E |
|
बंद करें