हैरी पॉटर
काल्पनिक उपन्यास शृंखला / From Wikipedia, the free encyclopedia
हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है।[1] इसमें एक नई जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों पर इन्हीं नामों की ७ हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। १९९७ मे जे. के. रोलिंग द्वारा लिखी गई ये काल्पनिक कथा है| जिस पर २००१मे हॅरी पॉटर नामक मूव्ही बनाई गई|
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। स्रोत खोजें: "हैरी पॉटर" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
- यह लेख हैरी पॉटर उपन्यास क्रम के बारे में है। हैरी पॉटर पात्र के लिए हैरी पॉटर (पात्र) देखें।
सामान्य तथ्य हैरी पॉटर, लेखक ...
हैरी पॉटर | |
---|---|
सब हैरी पॉटर किताबें के मुखपृष्ठ के ब्रितानी रॉयल मेल के मुद्रांक | |
लेखक | जे. के. रोलिंग |
देश | यूनाइटेड किंगडम |
भाषा | अंग्रेज़ी भाषा |
विषय | भ्रम, रोमांचक, बिल्डुंग्सरोमान |
प्रकाशक | ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग और अन्य |
प्रकाशन तिथि | जून 26 1997 - जुलाई 21 2007 |
बंद करें