२००६ एशियाई खेल
From Wikipedia, the free encyclopedia
पन्द्रहवें एशियाई खेल १ दिसंबर से १५ दिसंबर, २००६ के बीच क़तर की राजधानी दोहा में आयोजित किए गए थे। इन खेलों का आयोजन करने वाला दोहा इस क्षेत्र का पहला और पूरे पश्चिम एशिया में दूसरा महानगर था। इससे पहले तेहरान में १९७४ में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था।
सामान्य तथ्य पन्द्रहवें एशियाई खेल, मेजबान शहर ...
पन्द्रहवें एशियाई खेल | |
---|---|
नारा: "आपके जीवन के खेल" | |
मेजबान शहर | दोहा, क़तर |
प्रतिभागी देश | ४५ |
खिलाड़ी | १३,००० |
स्पर्धाएँ | ३९ क्रीड़ाएँ |
उद्घाटन समारोह | १ दिसम्बर |
समापन समारोह | १५ दिसंबर |
आधिकारिक उद्घाटन | शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी |
खिलाड़ी शपथ | मुबारक इद बिलाल |
मशाल जलाने वाला | शेख़ मुहम्म्द बिन हमद अल-थानी |
मुख्य आयोजक | ख़लीफ़ा अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम |
बंद करें
यही वे एशियाई खेल भी थे, जिसमें एशियाई ओलम्पिक परिषद के सभी ४५ सदस्य राष्ट्रों ने भागीदारी की। युरोस्पोर्ट द्वारा इन खेलों का पहली बार यूरोप में प्रसारण किया गया।
इस खेलों में दक्षिण कोरियाई घुड़सवार किम ह्युंग की मृत्यु की अप्रिय घटना भी हुई जब वे एक घुड़सवारी की प्रतिस्पर्धा के दौरान ही मारे गए।