![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/70/Altais.jpg/640px-Altais.jpg&w=640&q=50)
अल्ताई भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
अल्ताई भाषा (रूसी: Горно-алтайские языки, अंग्रेज़ी: Altay language) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के अल्ताई गणतंत्र और अल्ताई क्राय विभागों में बसने वाले अल्ताई लोगों की मातृभाषा हैं जो तुर्की भाषा-परिवार की सदस्य है। सन् १९९२ में इसे मातृभाषा के रूप में बोलने वालों की संख्या २०,००० अनुमानित की गई थी जबकि सन् २००२ में इसे मातृभाषा या अन्य रूप में जानने वालों की संख्या ७०,००० गिनी गई। इसकी दो मुख्य उपभाषाएँ हैं - उत्तरी अल्ताई और दक्षिणी अल्ताई। इस भाषा को मुख्यतः सिरिलिक लिपि के प्रयोग से लिखा जाता है। रूस के अलावा यह मंगोलिया और चीन के कुछ पड़ोसी इलाक़ों में भी बोली जाती है।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/70/Altais.jpg/320px-Altais.jpg)