Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
अल्ताई गणराज्य या अल्ताई गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Алта́й, अंग्रेज़ी: Altai Republic) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है और इसकी राजधानी गोरनो-अल्तायिस्क शहर है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जून 2015) स्रोत खोजें: "अल्ताई गणराज्य" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
अल्ताई गणतंत्र साइबेरिया के ताइगा वनों, काज़ाख़स्तान की स्तेपी और मंगोलिया के अर्ध-रेगिस्तानी इलाक़े के मिलन क्षेत्र पर स्थित है। इस गणतंत्र का २५% क्षेत्रफल वनों से ढका हुआ है और इसके कुल इलाक़े में २०,००० से अधिक नदी-झरने बहते हैं। कतुन नदी और बिया नदी इसकी सबसे बड़ी दो नदियाँ हैं जिनके संगम से साइबेरिया की महान ओब नदी बनती है। इस गणतंत्र में अल्ताई पर्वत भी मौजूद हैं जिनमें स्थित ४,५०६ मीटर ऊँचा बेलुख़ा पर्वत पूरे साइबेरिया का सबसे ऊँचा पहाड़ है। अल्ताई गणतंत्र में ज़मीन के नीचे बहुत से महत्वपूर्ण खनिज मिलते हैं जिनमें सोना, चांदी, लोहा और लिथियम शामिल हैं।
२०१० की जनगणना के अनुसार अल्ताई गणतंत्र के ५६.६% लोग रूसी थे और स्थानीय अल्ताई लोग पूरे आबादी के ३४.५% थे।[1] इनके आलावा यहाँ कज़ाख़ और जर्मन समुदाय भी बसते हैं। इनमें पारंपरिक रूप से अल्ताई लोग ओझाप्रथा में, रूसी लोग ईसाई धर्म में और कज़ाख़ लोग इस्लाम में मान्यता रखते हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.