Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
ऍचडी १०१८० (HD 10180) पृथ्वी से अनुमानित १२७ प्रकाश वर्ष दूर नर जलसर्प तारामंडल के क्षेत्र में स्थित एक G1V श्रेणी का सूर्य-जैसा मुख्य अनुक्रम तारा है। इसके इर्द-गिर्द कम-से-कम ७ ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए ज्ञात हुए हैं और सम्भव है कि इन ग्रहों की कुल संख्या ९ भी हो। अभी तक यह सभी ज्ञात ग्रहीय मंडलों में सबसे अधिक ग्रहों वाला मंडल है और इसमें सम्भवतः हमारे सौर मंडल से भी ज़्यादा ग्रह हैं।[1]
पृथ्वी से देखी गई इसकी चमक (सापेक्ष कान्तिमान) +७.३३ मैग्नीट्यूड मापी गई है, यानी इसे देखने के लिए दूरबीन आवश्यक है। यह आकार में हमारे सूरज से ज़रा बड़ा है - इसका द्रव्यमान (मास) हमारे सूरज के द्रव्यमान से ६% बड़ा और इसका व्यास (डायामीटर) हमारे सूरज के व्यास का १.२ गुना अनुमानित किया गया है। इसकी वास्तविक चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) हमारे सूरज से ४९% अधिक है।
इस तारे के ग्रहों की सूची इस प्रकार है -
ग्रह का नामांकन | द्रव्यमान | अर्ध्य-मुख्य अक्ष (ख.ई.) | कक्षीय अवधि (दिन) | कक्षीय विकेन्द्रता | अर्धव्यास |
---|---|---|---|---|---|
b | >१.३ ± ०.८ M⊕ | ०.०२२२२ ± ०.०००११ | १.१७७६६ ± ०.०००२२ | ०.०००५ ± ०.००४९ | — |
c | >१३.० ± २.० M⊕ | ०.०६४१ ± ०.००१० | ५.७५९७३ ± ०.०००८३ | ०.०७ ± ०.०८ | — |
i | >१.९ ± १.८ M⊕ | ०.०९०४ ± ०.०४७ | ९.६५५ ± ०.०७२ | ०.०५ ± ०.२३ | — |
d | >११.९ ± २.१५ M⊕ | ०.१२८४ ± ०.००६१ | १६.३५४ ± ०.००१३ | ०.०११ ± ०.०१३ | — |
e | >२५.० ± ३.९ M⊕ | ०.२७० ± ०.००१३ | ४९.७५ ± ०.००७ | ०.००१ ± ०.०१० | — |
j | >५.१ ± ३.२ M⊕ | ०.३३० ± ०.०१६ | ६७.५५ ± १.२८ | ०.०७ ± ०.१२ | — |
f | >२३.९ ± १.४ M⊕ | ०.४९२९ ± ०.००७८ | १२२.८८ ± ०.६५ | ०.१३ ± ०.०१५ | — |
g | >२१.४ ± ३.४ M⊕ | १.४१५ ± ०.०९१ | ५९६ ± ३७ | ०.०३ ± ०.४० | — |
h | >६५.८ ± १२.९ M⊕ | ३.४९ ± ०.६० | २३०० ± ५५० | ०.१८ ± ०.०१६ | — |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.