केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो
भारत सरकार की प्रमुख जाँच एजेन्सी / From Wikipedia, the free encyclopedia
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (अंग्रेज़ी: Central Bureau of Investigation) या सीबीआई भारत सरकार की प्रमुख जाँच एजेन्सी है। यह आपराधिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए भिन्न-भिन्न प्रकार के मामलों की जाँच करने के लिये लगायी जाती है।
सामान्य तथ्य केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो, अवलोकन ...
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो | |
---|---|
Seal of CBI | |
अवलोकन | |
गठन | 1963 as the Special Police Establishment |
अधिकारक्षेत्रा | भारत सरकार |
मुख्यालय | नई दिल्ली, भारत |
कर्मचारी | Sanctioned: 7274 Actual: 5685 Vacant: 1589 (21.84%) as on 01 Mar 2017[1] |
वार्षिक बजट | ₹695.62 करोड़ (US$101.6 मिलियन) (FY2017-18)[2] |
कार्यपालक | नरेन्द्र मोदी, प्रधानमन्त्री |
मातृ | गृह मन्त्रालय |
वेबसाइट | |
cbi |
बंद करें
यह कार्मिक एवम् प्रशिक्षण विभाग के अधीन कार्य करती है। यद्यपि इसका संगठन फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन से मिलता-जुलता है किन्तु इसके अधिकार एवं कार्य-क्षेत्र एफ़बीआई की तुलना में बहुत सीमित हैं। इसके अधिकार एवं कार्य दिल्ली विशेष पुलिस संस्थापन अधिनियम (Delhi Special Police Establishment Act), 1946 से परिभाषित हैं। भारत के लिये सीबीआई ही इन्टरपोल की आधिकारिक इकाई है।