क्वोका
स्तनपायी की प्रजाति / From Wikipedia, the free encyclopedia
क्वोका (quokka) वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग में मिलने वाला एक बिल्ली-जितने आकार का मैक्रोपोड धानीप्राणी (मारसूपियल) है। कंगारू और वालाबी जैसे अन्य धानीप्राणियों की तरह यह भी शाकाहारी और मुख्य रूप से निशाचरी होता है। क्वोका सेटोनिक्स (Setonix) वंश की एकमात्र सदस्य जाति है। क्वोका पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कुछ द्वीपों में मिलता है, जैसे कि रॉटनेस्ट द्वीप और ऐल्बनी के पास स्थित बॉल्ड द्वीप। इसके अलावा मुख्यभूमि पर टू पीपल्स बे प्राकृतिक उद्यान नामक संरक्षित क्षेत्र में भी इसकी कुछ आबादी है, जहाँ वे गिल्बर्ट्स पोटोरू नामक एक अन्य धानीप्राणी के साथ रहता है।[2]
सामान्य तथ्य क्वोका Quokka, संरक्षण स्थिति ...
क्वोका Quokka | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | कौरडेटा (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
अध:वर्ग: | मारसूपियलिया (Marsupialia) |
गण: | डाएप्रोटोडोंटिया (Diprotodontia) |
कुल: | मैक्रोपोडीडाए (Macropodidae) |
उपकुल: | मैक्रोपोडीनाए (Macropodinae) |
वंश: | सेटोनिक्स (Setonix) लेसों, १८४२ |
जाति: | S. brachyurus |
द्विपद नाम | |
Setonix brachyurus (क्वोय व गैमार्द, १८३०) | |
भौगोलिक विस्तार |
बंद करें