दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली में स्थित केंद्रिय विश्ववविद्यालय / From Wikipedia, the free encyclopedia
दिल्ली विश्वविद्यालय(डी.यु.) भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित हुआ था। भारत के उपराष्ट्रपति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय | |
---|---|
दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रतीक चिन्ह | |
आदर्श वाक्य: | "निष्ठा धृति: सत्यम्" |
स्थापित | 1922; 102 वर्ष पूर्व (1922) |
प्रकार: | सार्वजनिक |
मान्यता/सम्बन्धता: | यूजीसी |
अनुदान: | ₹ १००० करोड़ [1] |
कुलाधिपति: | भारत के उपराष्ट्रपति |
कुलपति: | प्रो.योगेश सिंह [2] |
शिक्षक: | १४[3] |
विद्यार्थी संख्या: | २,२०,०००[3] |
अवस्थिति: | न्यू दिल्ली, दिल्ली, भारत |
परिसर: | शहरी |
प्रतिकुलाधिपति: | भारत के मुख्य न्यायाधीश |
शुभंकर: | हाथी |
सम्बन्धन: | इंस्टीट्यूट आफ एम्नीमेंस |
जालपृष्ठ: | दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट |
THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है और यह 474 पायदान पर है [4]।
दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। इन्हें क्रमश: 'उत्तरी परिसर' और 'दक्षिणी परिसर' कहा जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर में [दिल्ली मेट्रो] की पीली लाइन के साथ सुनियोजित ढंग से जुड़ा हुआ है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'विश्वविद्यालय' है। उत्तरी परिसर [केन्द्रीय सचिवालय] से 2.5 किमी और महाराणा प्रताप अंतरराज्यीय बस अड्डा (कश्मीरी गेट) से 7.0 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, तो वहीं इसका दक्षिणी परिसर गुलाबी (पिंक)लाइन से जुड़ा है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'दुर्गाबाई देशमुख साउथ केम्पस 'है। इसके कई महाविद्यालय एवम संस्थान दिल्ली में फैले हुए हैं।