नगर वादी
पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र की एक प्रमुख घाटी / From Wikipedia, the free encyclopedia
नगर वादी (وادی نگر, Nagar Valley) पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र की एक प्रमुख घाटी है। यह हुन्ज़ा-नगर ज़िले में स्थित है और प्रशासनिक रूप से दो तहसीलों में बंटी है जिन्हें नगर-१ और नगर-२ कहते हैं। यह वादी काराकोरम पर्वतक्षेत्र में २,४३८ मीटर (७,९९९ फ़ुट) की औसत ऊँचाई पर स्थित है और इस से राकापोशी और दीरन जैसे पर्वत देखे जा सकते हैं। इस घाटी में पहले नगर रियासत हुआ करती थी जो १९७४ में 'शुमाली इलाक़े' नामक प्रशासनिक इकाई में विलय कर दी गई। यही 'शुमाली इलाक़े' वर्तमान में गिलगित-बलतिस्तान कहलाते हैं। इस रियासत की राजधानी नगर ख़ास आज भी नगर वादी का प्रमुख शहर है।
सामान्य तथ्य नगर वादी نگر, Country ...
नगर वादी نگر | |
---|---|
The 7,788 m (25,551 ft) tall Rakaposhi as seen from the Nagar Valley | |
निर्देशांक: 36.2652548°N 74.7135025°E / 36.2652548; 74.7135025[1] | |
Country | पाकिस्तान |
Region | गिलगित-बल्तिस्तान |
District | Nagar District |
बंद करें