गिलगित-बल्तिस्तान
पाकिस्तान प्रशासित लद्दाख और कश्मीर का क्षेत्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
गिलगित-बल्तिस्तान (उर्दू: گلگت بلتستان, बलती: གིལྒིཏ་བལྟིསྟན), पाकिस्तान प्रशासित लद्दाख के भीतर एक स्वायत्तशासी क्षेत्र है जिसे पहले उत्तरी क्षेत्र या शुमाली इलाक़े (شمالی علاقہ جات, शुमाली इलाक़ाजात) के नाम से जाना जाता था। यह पाकिस्तान की उत्तरतम राजनैतिक इकाई है। इसकी सीमायें पश्चिम में खैबर-पख़्तूनख्वा से, उत्तर में अफ़ग़ानिस्तान के वख़ान कॉरिडोर से, उत्तरपूर्व में चीन के शिन्जियांग प्रान्त से, दक्षिण में पाकिस्तान प्रशासित आज़ाद कश्मीर और दक्षिणपूर्व में भारत प्रशासित जम्मू - कश्मीर राज्य से लगती हैं। गिलगित-बल्तिस्तान का कुल क्षेत्रफल 72,971 वर्ग किमी (28,174 मील²) और अनुमानित जनसंख्या लगभग दस लाख है। इसका प्रशासनिक केन्द्र गिलगित शहर है, जिसकी जनसंख्या लगभग 2,50,000 है।
गिलगित-बल्तिस्तान گلگت - بلتستان གིལྒིཏ་བལྟིསྟན | |||
---|---|---|---|
प्रशासनिक इकाई | |||
| |||
देश | पाकिस्तान | ||
स्थापित | 1 जुलाई 1970 | ||
राजधानी | गिलगित | ||
सबसे बड़ा शहर | : गिलगित | ||
शासन | |||
• प्रणाली | स्वायत्तशासी क्षेत्र | ||
• सभा | विधानसभा | ||
• राज्यपाल | शमा खालिद[1] | ||
• मुख्यमंत्री | सैय्यद महदी शाह[2] | ||
क्षेत्र | 72971 किमी2 (28,174 वर्गमील) | ||
जनसंख्या (2008; (अनुमानित)) | |||
• कुल | 1,800,000 | ||
समय मण्डल | PKT (यूटीसी+5) | ||
प्रमुख भाषाएँ | |||
विधानसभा में सीटें | 33[3] | ||
ज़िले | 7 | ||
शहर | 7 | ||
वेबसाइट | gilgitbaltistan.gov.pk |
1970 में "उत्तरी क्षेत्र” नामक यह प्रशासनिक इकाई, गिलगित एजेंसी, लद्दाख़ वज़ारत का बल्तिस्तान ज़िला, हुन्ज़ा और नगर नामक राज्यों के विलय के पश्चात अस्तित्व में आई थी। पाकिस्तान इस क्षेत्र को विवादित भूतपूर्व रियासत जम्मू और कश्मीर के क्षेत्र से पृथक क्षेत्र मानता है जबकि भारत और यूरोपीय संघ के अनुसार यह भूतपूर्व रियासत जम्मू और कश्मीर के वृहत विवादित क्षेत्र का ही हिस्सा है। लद्दाख का यह वृहत क्षेत्र सन 1947 के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का विषय है।