नरतुरंग तारामंडल
From Wikipedia, the free encyclopedia
नरतुरंग (संस्कृत अर्थ: नर और घोड़े का मिश्रण) या सॅन्टौरस खगोलीय गोले के दक्षिणी भाग में स्थित एक तारामंडल है जो अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें भी शामिल था। पुराने यूनानी ग्रंथों में इसे एक आधे आदमी और आधे घोड़े के शरीर वाले प्राणी के रूप में दर्शाया जाता था। पृथ्वी से सूरज के बाद सबसे नज़दीकी तारा, मित्रक (अल्फ़ा सॅन्टौरी) इसी तारामंडल में स्थित है।[2]
सामान्य तथ्य संक्षिप्त रुप, संबंध-सूचक ...
तारामंडल | |
तारों की सूची | |
संक्षिप्त रुप | Cen |
---|---|
संबंध-सूचक | सॅन्टौरी |
प्रतीकवाद | नरतुरंग |
दायाँ आरोहण | 11h 05m 20.9415s–15h 03m 11.1071s[1] h |
दिक्पात | -29.9948788°–-64.6957885°[1]° |
क्षेत्र | 1060 sq. deg. (9th) |
मुख्य तारे | 11 |
बायर तारे | 69 |
बहिर्ग्रह वाले तारे | 15 |
3.00m से चमकीले तारे | 10 |
10.00 पारसैक (32.62 प्रकाशवर्ष) परिधि के तारे | 8 |
सबसे_चमकीला_तारा | मित्र तारा (α Cen) (−0.27m) |
निकटतम तारा |
प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी (α Cen C) (4.24 प्रव, 1.30 पसै) |
मॅसिये वस्तुएँ | 0 |
उल्का बौछारें |
अल्फ़ा सॅन्टौरिड ओमिक्रोन सॅन्टौरिड थेटा सॅन्टौरिड |
तारामंडल (सीमा से सटे) |
ऐंट्लिया तारामंडल कराइना तारामंडल परकार तारामंडल त्रिशंकु तारामंडल जलसर्प तारामंडल तुला तारामंडल (corner) वृक तारामंडल मक्खी तारामंडल पाल तारामंडल |
अक्षांश +25° और −90° के बीच दृश्यमान। सबसे उत्तम दृश्य 21:00 (रात्रि 9 बजे) मई के महीने में। |
बंद करें