तुला तारामंडल
From Wikipedia, the free encyclopedia
तुला या लीब्रा (अंग्रेज़ी: Libra) तारामंडल राशिचक्र का एक तारामंडल है। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक तराज़ू के रूप में दर्शाया जाता था। यह तारामंडल काफ़ी धुंधला है और इसके तारे पृथ्वी से ज़्यादा रोशन नहीं लगते। इसमें शामिल ग्लीज़ ५८१ तारे का अपना ६ ग्रहों वाला ग्रहीय मण्डल है, जिसमें से एक उस तारे के वासयोग्य क्षेत्र में स्थित है।[1][2]
सामान्य तथ्य संक्षिप्त रुप, दायाँ आरोहण ...
तारामंडल | |
तारों की सूची | |
संक्षिप्त रुप | Lib |
---|---|
दायाँ आरोहण | 15h h |
दिक्पात | −15°° |
चक्र | SQ3 |
क्षेत्र | 538 sq. deg. (29th) |
मुख्य तारे | 4, 6 |
बायर तारे | 46 |
बहिर्ग्रह वाले तारे | 3 |
3.00m से चमकीले तारे | 2 |
10.00 पारसैक (32.62 प्रकाशवर्ष) परिधि के तारे | 5 |
सबसे_चमकीला_तारा | बीटा लीब्राए (β Lib) (2.61m) |
निकटतम तारा |
ग्लीज़ 570 (19.20 प्रव, 5.89 पसै) |
मॅसिये वस्तुएँ | 0 |
उल्का बौछारें | मई लिब्रिड बौछार |
तारामंडल (सीमा से सटे) |
सर्प तारामंडल (Serpens) कन्या तारामंडल (Virgo) जलसर्प तारामंडल (Hydra) नरतुरंग तारामंडल (Centaurus) वृक तारामंडल (Lupus) वॄश्चिक तारामंडल (Scorpius) सर्पधारी तारामंडल (Ophiuchus) |
अक्षांश +65° और −90° के बीच दृश्यमान। सबसे उत्तम दृश्य 21:00 (रात्रि 9 बजे) जून के महीने में। |
बंद करें