नीला विल्डबीस्ट
From Wikipedia, the free encyclopedia
नीला विल्डबीस्ट, सामान्य विल्डबीस्ट या सफ़ेद दाढ़ी वाला विल्डबीस्ट विल्डबीस्ट की दो जातियों में से एक है।[2] इसका सबसे करीबी रिश्तेदार काला विल्डबीस्ट है। यह जाति अफ़्रीका महाद्वीप में पाई जाती है। यह खुले मैदानों में, दक्षिण अफ़्रीका और पूर्वी अफ़्रीका के खुले जंगलों में पाये जाते हैं और २० वर्ष से अधिक उम्र तक जीवित रहते हैं। नर अपने क्षेत्र की रक्षा के मामले में बहुत उग्र होता है और अपने क्षेत्र को जताने के लिए गंध और अन्य तरीकों का इस्तेमाल करता है। इनकी सबसे बड़ी संख्या सेरेंगेटी, तंज़ानिया में है जहाँ यह १० लाख से भी ज़्यादा हैं। इनके प्रमुख शिकारी सिंह, लकड़बग्घे और नील नदी के मगरमच्छ होते हैं। कभी-कभी २ से ३ चीतों को भी इनका शिकार करते देखा गया है। इनका शिकार झुण्ड में अफ़्रीका के जंगली कुत्ते भी करते हैं। नर की कंधे तक औसतन ऊँचाई १४५ से.मी. तक हो सकती है और वज़न २७५ कि. तक।[3]
काला विल्डबीस्ट | |
---|---|
नीला विल्डबीस्ट | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी |
उपसंघ: | कशेरुकी |
वर्ग: | स्तनधारी |
गण: | द्विखुरीयगण |
कुल: | बोविडी |
उपकुल: | ऍल्सिलाफ़िनी |
वंश: | कॉनोकाइटिस |
जाति: | सी. टौरिनस |
द्विपद नाम | |
कॉनोकाइटिस टौरिनस (बर्चैल, १८२३) | |
उपजाति | |
सी.टी. टौरिनस, नीला विल्डबीस्ट | |
██ सी.टी. टौरिनस██ सी.टी. कुकसॉनी██ सी.टी. जॉन्सटॉनी██ सी.टी.ऍलबोजुबॅटिस██ सी.टी. मर्नसी |