![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/09/TheCheethcat.jpg/640px-TheCheethcat.jpg&w=640&q=50)
चीता
जीनस एसिनोनीक्स की बड़ी बिल्ली के समान / From Wikipedia, the free encyclopedia
बिल्ली के कुल (विडाल) में आने वाला चीता (एसीनोनिक्स जुबेटस) अपनी अदभुत फूर्ती और रफ्तार के लिए पहचाना जाता है। यह एसीनोनिक्स प्रजाति के अंतर्गत रहने वाला एकमात्र जीवित सदस्य है, जो कि अपने पंजों की बनावट के रूपांतरण के कारण पहचाने जाते हैं। इसी कारण, यह इकलौता विडाल वंशी है जिसके पंजे बंद नहीं होते हैं और जिसकी वजह से इसकी पकड़ कमज़ोर रहती है (अतः वृक्षों में नहीं चढ़ सकता है हालांकि अपनी फुर्ती के कारण नीची टहनियों में चला जाता है)। ज़मीन पर रहने वाला ये सबसे तेज़ जानवर है जो एक छोटी सी छलांग में १२० कि॰मी॰ प्रति घंटे[3][4] तक की गति प्राप्त कर लेता है और ४६० मी. तक की दूरी तय कर सकता है और मात्र तीन सेकेंड के अंदर ये अपनी रफ्तार में १०३ कि॰मी॰ प्रति घंटे का इज़ाफ़ा कर लेता है, जो अधिकांश सुपरकार की रफ्तार से भी तेज़ है।[5] हालिया अध्ययन से ये साबित हो चुका है कि धरती पर रहने वाला चीता सबसे तेज़ जानवर है।[6]
चीता[1] सामयिक शृंखला: देर प्लायोसीन से वर्तमान | |
---|---|
![]() | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | कशेरुकी |
वर्ग: | स्तनपायी |
गण: | मांसाहारी |
कुल: | फॅ़लिडी |
उपकुल: | फ़ॅलिनी |
वंश: | ऍसिनॉनिक्स |
जाति: | ए. जुबैटस |
द्विपद नाम | |
ऍसिनॉनिक्स जुबैटस (श्रॅबर, १७७५) | |
प्रकार जाति | |
Acinonyx venator ब्रुक्स, १८२८ (= Felis jubata, श्रॅबर, १७७५) by monotypy | |
Subspecies | |
See text. | |
![]() | |
चीते का वास क्षेत्र |
चीता शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द चित्रकायः से हुई है जो हिंदी चीता के माध्यम से आई है और जिसका अर्थ होता है बहुरंगी शरीर वाला.[7]