भारत में खनन
From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत में खनन उद्योग एक प्रमुख आर्थिक गतिविधि है, जो भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। खनन उद्योग का जीडीपी में योगदान 2.2% से 2.5% तक होता है, हालांकि कुल औद्योगिक क्षेत्र के हिसाब से देखा जाये तो यह जीडीपी में 10% से 11% के आसपास योगदान देता है। यहां तक कि छोटे पैमाने पर किए गए खनन से खनिज उत्पादन का भी कुल खनन में 6% का योगदान रहता है। भारतीय खनन उद्योग लगभग 700,000 व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्रदान करता है।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/bf/Darya-e_Noor_Diamond_of_Iran.png/220px-Darya-e_Noor_Diamond_of_Iran.png)
2023तक, भारत अभ्रक का सबसे बड़ा उत्पादक, लौह अयस्क का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और दुनिया में बॉक्साइट का पांचवा सबसे बड़ा उत्पाददेश भारत क है। भारत के धातु और खनन उद्योग का अनुमान 2010 में $106.4 बिलियन था।[2]
हालांकि, भारत में खनन मानव अधिकारों के उल्लंघन और पर्यावरण प्रदूषण के लिए भी बदनाम है। हाल के दिनों में उद्योग कई हाई-प्रोफाइल खनन घोटालों की चपेट में आया है।[2]