Loading AI tools
यूरोप और एशिया में फैले एक देश विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
रूस {रूसी: Росси́йская Федера́ция/रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया (रूसी संघ), Росси́я/रोस्सिया} पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में फैला एक ट्रांसकॉन्टिनेंटल देश है। यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है; 1,71,25,191 किमी 2 से अधिक, पृथ्वी के बसे हुए भूमि क्षेत्र के एक-आठवें से अधिक से मिलकर, ग्यारह समय क्षेत्रों तक फैली हुई है, और इसमें सोलह संप्रभु देशों की सीमा है। रूस की जनसंख्या 14.67 करोड़ है; और नौवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है, साथ ही यह यूरोप में सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मॉस्को, राजधानी, यूरोप का सबसे बड़ा शहर है, जबकि सेंट पीटर्सबर्ग दूसरा सबसे बड़ा शहर और देश का सांस्कृतिक केंद्र है। रूसी सबसे बड़े स्लाव और यूरोपीय राष्ट्र हैं; रूसी भाषा, सबसे अधिक बोली जाने वाली स्लाव भाषा और यूरोप में सबसे अधिक बोली जाने वाली मूल भाषा।
Российская Федерация, Россия रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, रोस्सिया रूसी महासंघ |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राजधानी | माॅस्को (Москва) (मोस्कवा) 55°45′N 37°37′E | |||||
सबसे बड़ा नगर | माॅस्को | |||||
राजभाषा(एँ) | रूसी, अन्य घटक गणराज्यों में | |||||
सरकार | अर्द्ध-राष्ट्रपतीय महासंघ | |||||
- | राष्ट्रपति | व्लादिमीर पुतिन | ||||
- | प्रधान मंत्री | दिमित्री मेदवेदेव | ||||
विधान मण्डल | संघीय परिषद | |||||
- | उच्च सदन | संघीय परिषद | ||||
- | निम्न सदन | सीनेट डुमा | ||||
गठन | ||||||
- | किवान रुस | ८८२ | ||||
- | व्लादीमीर सुजदाल रुस | ११६९ | ||||
- | ग्रांड डची ऑफ मास्को | १२६३ | ||||
- | रूस का जारवाद | १५४७ | ||||
- | रशियन साम्राज्य | १७२१ | ||||
- | रसियन एसएफ़एसआर | ७ नवम्बर १९१७ | ||||
- | सोवियत समाजवादी गणतंत्र संघ | १९२२ | ||||
- | रूसी महासंघ | २५ दिसम्बर १९९१ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | १,७०,७५,२०० km2 (प्रथम) | ||||
- | जल (%) | ०.५ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २००५ जनगणना | १४,३२,०२,००० (सातवां) | ||||
- | २००२ जनगणना | १४,५५,१३,०३७ | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००५ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | १,७७८ अरब $ (७-९वाँ) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | १२,२५४ $ (५४वीं) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२००३) | ०.७९५ उच्च · ६२वाँ |
|||||
मुद्रा | रूबल (RUB) | |||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰+२ से +१२) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | (यू॰टी॰सी॰+३ से +१३) | ||||
दूरभाष कूट | ७ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .ru, .su आरक्षित |
रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नॉर्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया।
रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना।
वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है।
आधुनिक रूसी लोगों को स्लाव मूल के इतिहास से जोड़ा जाता है जो उत्तर और पश्चिम की तरफ से आए थे। हालाँकि इससे पहले यवनों (हेलेनिक) तथा ख़ज़र तुर्कों का साम्राज्य दक्षिणी रूस में रहा था। यद्यपि आज रूस में कई मूल के लोग रहते हैं - रूसी, खज़र, तातर, पोल, कज़ाख़, कोस्साक - रूसी मूल के लोगों का इतिहास पूर्वी स्लावों के समय से आरम्भ होता है। तीसरी से आठवीं सदी तक स्लाव साम्राज्य अपने चरम पर था। कीव में स्थापित उनका साम्राज्य ही आज के रूसी लोगों का परवर्ती माना जाता है। कीवी रूसों ने १०वीं सदी में ईसाई धर्म को स्वीकार कर लिया। तेरहवीं सदी में मंगोलों के आक्रमण के कारण किवि रुसों का साम्राज्य छिन्न-भिन्न हो गया। पर तेरहवीं सदी के बाद जैसे-जैसे मंगोलों की शक्ति पश्चिम में क्षीण होती गई, रूस भी स्वतंत्र होता गया। इस समय तक रूस सिर्फ यूरोप तक सीमित था - यानि यूराल पर्वत के पश्चिम तक। सन् १३८० में दमित्री ने मॉस्को में रूसी साम्राज्य की स्थापना की जो आधुनिक रूस की आधारशिला कहा जा सकता है। फिर ज़ारों का शासन आया - इस काल में यूरोप और पूर्व की तरफ रूसी साम्राज्य शक्तिशाली हुआ। सन् १७२१ में रूस फिर से एक साम्राज्य के रूप में स्थापित हआ जो धीरे-धीरे औपनिशिक रूप लेता गया। हालाँकि पश्चिमी यूरोप में वैज्ञानिक खोज़ें हुई थीं पर पीटर महान और अन्य शासकों के प्रयासों से रूस का विस्तार पूर्व में हुआ।
उत्तरी चीन के मंगोलों को अधीन करने के बाद रूसी सेना जापान के तट तक जा पहुँची और इसके बाद से ही रूसी साम्राज्य इतना विशाल बना। उसके बाद रूसी साम्राज्य का और विकास हुआ। यद्यपि वैज्ञानिक रूप से यह पिछड़ा रहा पर नेपोलियन (१८१२), ईरान (उन्नीसवीं सदी) और तुर्की (सन् १८५४) से युद्ध जीतते रहने के कारण साम्राज्य स्थिर रहा। उन्नीसवीं सदी में साहित्य और यंत्रों की स्थिति में भी बहुत सुधार आया पर फिर भी रूस पश्चिमी यूरोप से तकनीकी रूप से पिछड़ा रहा।
सन् १९०५ में अपने नवजागरण के बाद महात्वाकांक्षी बने जापान ने रूस को एक लड़ाई में हरा दिया। इससे रूस की जनता के मन में शासक, यानि ज़ार के प्रति क्षोभ उत्पन्न हो गया। सन् १९१७ में यहाँ बोल्शेविक क्रांति हुई जिसके कारण साम्यवादी शासन स्थापित हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय तक रूसी साम्राज्य मध्य एशिया में फैल चुका था। युद्ध में जर्मनी को हराने के बाद रूसी शक्ति और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में रूस तेजी से हावी हो गया। साम्यवादी नीति, कृषि और अंतरिक्ष तथा यंत्रों के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व प्रगति के कारण रूस दुनिया के तकनीकी और आर्थिक मंडल पर एक बड़ी शक्ति बनकर आया। अमेरिका एक दूसरी प्रतिस्पर्धी शक्ति थी जिससे इनमें तकनीकी और शस्त्रों की होड़ चली। कई वर्षो के निःशस्त्र शीतयुद्ध के बाद १९९१ में सोवियत संघ का विघटन हो गया और रूस इसका उत्तराधिकारी देश बना। इसके बाद से यहाँ एक जनतांत्रिक सरकार का शासन है और यह आर्थिक और राजनीतिक रूप से थोड़ा कम महत्वपूर्ण बन गया।
इतने बड़े देश होने के कारण रूस के विभागों के भी कई प्रकार हैं। रूस में गणराज्य, स्वायत्त प्रदेश, केन्द्रीय नगर और स्वायत्त जिले जैसे घटक विभाग हैं। अगर इन्हें संयुक्त रूप से प्रदेश कहें तो रूस के 83 प्रदेश हैं - 46 प्रान्त, 21 गणराज्य (आंशिक रूप से स्वायत्त), 9 स्वायत्त रियासत, 4 स्वायत्त ज़िले, 1 स्वायत्त प्रान्त और 2 केन्द्रशासित नगर - मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग।
रेस्पब्लिक (Республики) आंशिक रूप से स्वायत्त होते हैं। इनके अपने संविधान होते हैं और अपने राष्ट्रपति।
|
8. कालमिकिया (Калмыкия) |
15. उत्तरी ओसेथिया-एलैनिया (Северная Осетия-Алания) |
ओब्लास्ट (области ओब्लास्टि) की तुलना प्रान्त से की जा सकती है।
1. आमुर (Амурская область) |
17. लेनिनग्राद (Ленинградская область) |
33. समारा (Самара) |
रूस के 9 प्रदेश (края, क्राइ) हैं
रूस में 4 स्वायत्त ज़िले (Автономные округа, औटोनौमिबि ओकरिगा) हैं।
मॉस्को (मोस्कोवा) तथा लेनिनग्राद दो केन्द्रशासित नगर हैं।
यहूदियों के लिए साखालिन के पास एक स्वायत्त राज्य स्तालिन के समय से बना हुआ है।
उदाहरण के लिए, रूस कई विश्व प्रसिद्ध रूसी कवियों और लेखकों का जन्मस्थान है अलेक्सांद्र पूश्किन, लेव तोलस्तोय, फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की, निकोलाई गोगोल.[1]
कई रूसी संगीतकार मान्यता प्राप्त क्लासिक्स बन गए: Alexander Borodin, Pyotr Ilyich Tchaikovsky, Mikhail Glinka.[2]
3 सोवियत और 1 रूसी फिल्मों ने अकादमी पुरस्कार जीता: युद्ध और शांति (1967)[3], डर्सू उसाला (1975)[4], मास्को आँसू में विश्वास नहीं करता है (1980) और सूर्य द्वारा बर्न (1994)[5]। फ़िल्म द क्रेन फ्लाइंग फ्लामे डी'ऑर जीता.[6]। आधुनिक रूस में वीडियो की कला बहुत लोकप्रिय है। रूस यूट्यूब के लिए प्राथमिक बाजारों में से एक है।[7] रूसी एनिमेटेड टेलीविजन श्रृंखला माशा और भालू के सबसे लोकप्रिय एपिसोड में 3 अरब से अधिक विचार हैं।[8]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.