Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
२२ अक्टूबर २०१४ को ओटावा में संसद भवन पर कई बार गोलीबारी हुई। गोलीबारी १०:०० बजे (पूर्वी डेलाइट समय, यूटीसी - ४:००) से थोड़ी देर पहले आरम्भ हुई।[5][6] कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने इसे आतंकी हमला बताया।[7]
संसद भवन ओटावा में गोलीबारी | |
---|---|
संसद भवन की केन्द्रीय इमारत, जहाँ एक गोली चलाने वाला मारा गया।[1] | |
स्थान | ओटावा, ओण्टारियो, कनाडा |
तिथि |
२२ अक्टूबर २०१४ ०९:५२ -अज्ञात (पूर्वी डेलाइट समय (यूटीसी-४:००)) |
हथियार | डबल बैरल बन्दूक |
मृत्यु | 2 (एक सैनिक और संदिग्ध अपराधी)[1][2] |
घायल | कम से कम ३[3] |
संदिग्ध अपराधी | माइकल ज़ेहाफ-बिबौ,[4] |
गोलीबारी २२ अक्टूबर २०१४ को १०:०० (यूटीसी - ४:००) बजे से थोड़ी पहले आरम्भ हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीली जींस और काले जैकेट वाला एक बन्दूकधारी जिसने अपने सिर पर रूमाल बांध रखा था, नेशनल वार मेमोरियल डबल बैरल बन्दूक के साथ आया।[8] उसने उस समय ड्यूटी कर रहे सैनिक पर गोली चलाई और उसके बाद अपने वाहन को संसद भवन में प्रवेश करवाया।
बन्दूकधारी कनाडाई संसद भवन की गली में आगे बढ़ा और वहाँ २०–३० गोलियाँ चलाई। कैनेडियन हाउस ऑफ़ कॉमन्स के सारजेन्ट-एट-आर्म्स केविन विकर्स ने कथित तौर पर संदिग्ध व्यक्ति को मार-गिराया।[1][9] कंजर्वेटिव पार्टी और विपक्षी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों की वहाँ बैठक चल रही थी।[2][10][11]
कनाडा के प्रधानमंत्री हार्पर ने दिन में टेलीविज़न पर बोलते हुये इसे आतंकी हमला बताते हुये इसकी निंदा की।[7]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.