![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/66/Secretary_Tillerson_is_Greeted_by_Indian_Minister_of_External_Affairs_Swaraj_%252824074726498%2529_%2528cropped%2529.jpg/640px-Secretary_Tillerson_is_Greeted_by_Indian_Minister_of_External_Affairs_Swaraj_%252824074726498%2529_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
सुषमा स्वराज
भारतीय राजनीतिज्ञ व पूर्व भारतीय विदेश मंत्री (1952-2019) / From Wikipedia, the free encyclopedia
सुषमा स्वराज (१४ फरवरी,१९५२- ०६ अगस्त, २०१९) एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की पूर्व विदेश मंत्री थीं।[2] वे वर्ष २००९ में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं। वे सन २००९ के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के १९ सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रही थीं।
सुषमा स्वराज | |
---|---|
![]() | |
२०१७ में स्वराज | |
पद बहाल २६ मई २०१४ – 24 मई 2019 | |
प्रधानमंत्री | नरेन्द्र मोदी |
पूर्वा धिकारी | सलमान खुर्शीद |
पद बहाल २६ मई २०१४ – ७ जनवरी २०१६ | |
प्रधानमंत्री | नरेन्द्र मोदी |
पूर्वा धिकारी | वयलार रवि |
उत्तरा धिकारी | स्थान समाप्त |
पद बहाल २१ दिसम्बर २००९ – २६ मई २०१४ | |
पूर्वा धिकारी | लाल कृष्ण आडवाणी |
उत्तरा धिकारी | रिक्त |
पद बहाल २९ जनवरी २००३ – २२ मई २००४ | |
प्रधानमंत्री | अटल बिहारी वाजपेयी |
पूर्वा धिकारी | प्रमोद महाजन |
उत्तरा धिकारी | गुलाम नबी आजाद |
पद बहाल २९ जनवरी २००३ – २२ मई २००४ | |
प्रधानमंत्री | अटल बिहारी वाजपेयी |
पूर्वा धिकारी | सी पी ठाकुर |
उत्तरा धिकारी | अम्बुमणि रामदौस |
पद बहाल ३० सितम्बर २००० – २९ जनवरी २००३ | |
प्रधानमंत्री | अटल बिहारी वाजपेयी |
पूर्वा धिकारी | अरुण जेटली |
उत्तरा धिकारी | रवि शंकर प्रसाद |
पद बहाल १३ अक्तूबर १९९८ – ३ दिसम्बर १९९८ | |
राज्यपाल | विजय कपूर |
पूर्वा धिकारी | साहिब सिंह वर्मा |
उत्तरा धिकारी | शीला दीक्षित |
संसद सदस्य विदिशा से | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण १३ मई २००९ | |
पूर्वा धिकारी | रामपाल सिंह |
संसद सदस्य दक्षिण दिल्ली से | |
पद बहाल ७ मई २००६ – ३ अक्तूबर १९९९ | |
पूर्वा धिकारी | मदन लाल खुराना |
उत्तरा धिकारी | विजय कुमार मल्होत्रा |
जन्म | 14 फरवरी, 1952[1] अम्बाला छावनी, पंजाब, भारत (अब हरियाणा, भारत में) |
मृत्यु | 6 अगस्त 2019 एम्स दिल्ली (रात 11.23 बजे) नई दिल्ली, भारत |
जन्म का नाम | सुषमा शर्मा |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | स्वराज कौशल |
शैक्षिक सम्बद्धता | सनातन धर्म कालेज पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगड |
अम्बाला छावनी में जन्मी सुषमा स्वराज ने एस॰डी॰ कालेज अम्बाला छावनी से बी॰ए॰ तथा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आपातकाल का पुरजोर विरोध करने के बाद वे सक्रिय राजनीति से जुड़ गयीं। वर्ष २०१४ में उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,[3] जबकि इसके पहले इंदिरा गांधी दो बार कार्यवाहक विदेश मंत्री रह चुकी थीं। कैबिनेट में उन्हें शामिल करके उनके कद और काबिलियत को स्वीकारा। [4] दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है।