Loading AI tools
एक बहु-खेल प्रतियोगिता विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
2014 शीतकालीन पैरालम्पिक (रूसी: Зимние Паралимпийские игры 2014, अनु० Zimniye Paralimpiyskiye igry 2014), आधिकारिक रूप से ग्यारहवें शीतकालीन पैरालम्पिक खेल जिसे सामान्य तौर पर सोची शीतकालीन पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, दिव्यांगों की एक महत्वपूर्ण बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसका आयोजन अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा किया गया। इन खेलों का आयोजन रूस के सोची तथा क्रास्नोदर क्राई में ७ से १६ मार्च २०१४ के मध्य हुआ। रूस ने पहली बार इन खेलों का आयोजन किया। इन खेल प्रतियोगिता में ५ खेलों के अन्तर्गत ७२ प्रतियोगिताएँ हुई जिसमें स्नोबोर्डिंग को पहली बार शामिल किया गया।[1]
मेजबान शहर | सोची, रूस | ||
---|---|---|---|
सिद्धांत | हॉट. कूल. योर्स. (रूसी: Жаркие. Зимние. Твои.) | ||
भाग लेने वाले राष्ट्र | 45 | ||
भाग लेने वाले एथलीट | 550 | ||
आयोजन | 5 खेलों में 72 प्रतियोगिताएँ | ||
उद्घाटन समारोह | 7 मार्च | ||
समापन समारोह | 16 मार्च | ||
आधिकारिक उद्घाटनकर्ता | राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन | ||
खिलाड़ी की शपथ | वैलेरी रेड्कोज़ुबो | ||
पैरालम्पिक मशाल | सेर्गे शिलोव ओलेस्या व्लादिकिना | ||
पैरालम्पिक स्टेडियम | फिष्ट ओलम्पिक स्टेडियम | ||
शीतकालीन: | |||
| |||
ग्रीष्मकालीन: | |||
|
इन खेलों के शुभंकर की घोषणा 26 फरवरी 2011 को हुई।[2] इनके नाम "स्नेजहिंका" तथा "ल्युचिक" हैं। क्रमशः दोनों पृथ्वी के गर्म व ठंडे भागों को दर्शा रहे हैं। दोनों हाथ मिलाती मुद्रा में खड़े हैं।[3]
खेलों का उद्घाटन समारोह 7 मार्च 2014 को फिष्ट ओलम्पिक स्टेडियम में हुआ। पैरालम्पिक कढ़ाई को संयुक्त रूप से सेर्गे शिलोव तथा ओलेस्या व्लादिकिना द्वारा जलाया गया।[4][5]
इन खेलों में 45 राष्ट्रीय पैरालम्पिक समितियों ने भाग लिया जिनकी सूची निम्न है-
भाग लेने वाली राष्ट्रीय पैरालम्पिक समितियाँ |
---|
|
ब्राज़ील, तुर्की तथा उज़्बेकिस्तान ने सोची 2014 से शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों में अपना पदार्पण किया। हंगरी तथा दक्षिण अफ्रीका जिन्होंने वैंकूवर 2010 में अपने खिलाड़ी भेजे थे लेकिन इन खेलों में नहीं भेजे।
2014 शीतकालीन पैरालम्पिक में पाँच खेल शामिल किये गये, जिनमे 72 स्वर्ण पदक दाँव पर थे। इन खेलों में स्नोबोर्डिंग को पहली बार शामिल किया गया, जो अल्पाइन स्कीइंग खेल में शामिल था।[1]
OC | उद्घाटन समारोह | ● | खेल प्रतियोगिताएँ | # | खेल प्रतियोगिता फाइनल | CC | समापन समारोह |
2014 शीतकालीन पैरालम्पिक का समापन समारोह 16 मार्च 2014 को फिष्ट ओलम्पिक स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस समारोह में रूस के उप प्रधानमंत्री दिमत्री कोज़ाक ने भाग लिया।[6][7][8]
* मेज़बान देश (रूस)
रैंक | NPC | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
---|---|---|---|---|---|
1 | रूस* | 30 | 28 | 22 | 80 |
2 | जर्मनी | 9 | 5 | 1 | 15 |
3 | कनाडा | 7 | 2 | 7 | 16 |
4 | यूक्रेन | 5 | 9 | 11 | 25 |
5 | फ्रांस | 5 | 3 | 4 | 12 |
6 | स्लोवाकिया | 3 | 2 | 2 | 7 |
7 | जापान | 3 | 1 | 2 | 6 |
8 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 2 | 7 | 9 | 18 |
9 | ऑस्ट्रिया | 2 | 5 | 4 | 11 |
10 | ग्रेट ब्रिटेन | 1 | 3 | 2 | 6 |
11 | नॉर्वे | 1 | 2 | 1 | 4 |
स्वीडन | 1 | 2 | 1 | 4 | |
13 | स्पेन | 1 | 1 | 1 | 3 |
14 | नीदरलैंड्स | 1 | 0 | 0 | 1 |
स्विट्जरलैंड | 1 | 0 | 0 | 1 | |
16 | फिनलैंड | 0 | 1 | 0 | 1 |
न्यूज़ीलैंड | 0 | 1 | 0 | 1 | |
18 | बेलारूस | 0 | 0 | 3 | 3 |
19 | ऑस्ट्रेलिया | 0 | 0 | 2 | 2 |
कुल | 72 | 72 | 72 | 216 |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.