Loading AI tools
क्रिकेट टू्नामेंट विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
2020 आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप टूर्नामेंट का सातवां संस्करण था।[3] यह 21 फरवरी से 8 मार्च 2020 के बीच ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया था।[4][5] फाइनल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुआ।[6] मेज़बान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हराकर टूर्नामेंट जीता। यह ऑस्ट्रेलिया का अपना पांचवां खिताब हुआ।[7]
2020 आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी-20 | |||
---|---|---|---|
दिनांक | 21 फरवरी – 8 मार्च 2020 | ||
प्रशासक | अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद | ||
क्रिकेट प्रारूप | महिला ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय | ||
टूर्नमेण्ट प्रारूप | ग्रुप स्टेज और नॉकआउट | ||
आतिथेय | ऑस्ट्रेलिया | ||
विजेता | ऑस्ट्रेलिया (5वाँ पदवी) | ||
उपविजेता | भारत | ||
प्रतिभागी | 10 | ||
खेले गए मैच | 23 | ||
शृंखला का श्रेष्ठ क्रीड़क | बेथ मूनी | ||
सर्वाधिक रन | बेथ मूनी (259)[1] | ||
सर्वाधिक विकेट | मेगन शुट्ट (13)[2] | ||
| |||
यह पुरुषों के टूर्नामेंट से आठ महीने पहले आयोजित किया गया था।[3][8] ऑस्ट्रेलिया गत विजेता था,[9] और वह भारत के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच हार गया था।[10]
भारत अपने पहले तीन मैचों में तीन जीत दर्ज की और इस तरह वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी।[11] भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच जीता,[12] और इस तरह वह ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर रहा।[13] दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम थी।[14] अपने अंतिम ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम थी।[15] ग्रुप ए के फाइनल मैच में, मेज़बान ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को चार रनों से हराकर सेमीफाइनल में चौथा और अंतिम स्थान हासिल किया।[16] दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच ग्रुप बी का अंतिम मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसका मतलब हुआ कि दक्षिण अफ्रीका ग्रुप में शीर्ष पर रहा।[17] इसलिए पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से रहा और दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ।[18]
पहले सेमीफाइनल में बारिश के कारण कोई खेल नहीं हो पाया। इसका अर्थ हुआ की अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने के कारण भारत फाइनल में पहुंचा।[19] यह पहली बार था जब भारत ने महिला टी 20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था।[20] दूसरे सेमीफाइनल में, मेज़बान ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित मैच में दक्षिण अफ्रीका को पांच रन से हराया।[21]
टूर्नामेंट में 10 टीमों ने भाग लिया।[22] यह पहली बार था जब थाईलैंड ने महिला टी 20 विश्व कप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था।[23] बांग्लादेश को ग्रुप ए में रखा गया और थाईलैंड को ग्रुप बी में रखा गया।[24]
टीम | योग्यता |
---|---|
ऑस्ट्रेलिया | मेज़बान देश |
इंग्लैण्ड | स्वचालित योग्यता |
भारत | |
न्यूज़ीलैंड | |
पाकिस्तान | |
दक्षिण अफ़्रीका | |
श्रीलंका | |
वेस्ट इंडीज़ | |
बांग्लादेश | क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए |
थाईलैंड |
जनवरी 2018 में, आईसीसी ने घोषणा की कि चार शहरों में छह स्थानों पर मैचों की मेजबानी की जाएगी।[25]
कैनबरा | मेलबोर्न | |
---|---|---|
मनुका ओवल | जंक्शन ओवल | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड |
क्षमता: 13,550 | क्षमता: 7,000 | क्षमता: 100,024 |
मैचेस: ग्रुप चरण | मैचेस: ग्रुप चरण | मैचेस: फाइनल |
पर्थ | सिडनी | |
वाका ग्राउंड | सिडनी शो ग्राउंड स्टेडियम | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड |
क्षमता: 24,500 | क्षमता: 22,000 | क्षमता: 48,000 |
मैचेस: ग्रुप चरण | मैचेस: ग्रुप चरण | मैचेस: सेमीफाइनल |
12 फरवरी 2020 को, आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया। बारह अंपायरों के साथ, स्टीव बर्नार्ड, क्रिस ब्रॉड और जी एस लक्ष्मी को भी मैच रेफरी के रूप में नामित किया गया था।[26]
आईसीसी ने 29 जनवरी 2019 को सिडनी में स्थिरता विवरण जारी किया।[27]
टीम |
प्ले | जीत | हार | टाई | नोरि | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
भारत | 4 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | +0.979 |
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +0.971 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +0.364 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | –0.404 |
बांग्लादेश | 4 | 0 | 4 | 0 | 0 | 0 | –1.908 |
नॉकआउट चरण के लिए आगे बड़े।
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
टीम |
प्ले | जीत | हार | टाई | नोरि | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
दक्षिण अफ़्रीका | 4 | 3 | 0 | 0 | 1 | 7 | +2.226 |
इंग्लैण्ड | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +2.291 |
वेस्ट इंडीज़ | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 3 | –0.654 |
पाकिस्तान | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 3 | –0.761 |
थाईलैंड | 4 | 0 | 3 | 0 | 1 | 1 | –3.936 |
नॉकआउट चरण के लिए आगे बड़े।
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
बनाम |
||
ऑस्ट्रेलिया के बेथ मूनी 259 रन के साथ टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं।[1] उनकी टीम की साथी मेगन शुट्ट तेरह विकेट लेने के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली रहीं।[2]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.