शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

चम्फाई ज़िला

मिज़ोरम का जिला विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

चम्फाई ज़िला
Remove ads

चम्फाई ज़िला भारतीय राज्य मिज़ोरम के आठ ज़िलों में से एक है। यह ज़िला उत्तर में मणिपुर राज्य के चुराचांदपुर ज़िला, पश्चिम में अइज़ोल तथा सेरछिप ज़िला पूर्व तथा दक्षिण में म्यांमार देश से घिरा है। ज़िले का क्षेत्रफल 3185.83 किमी² है। इस ज़िले का मुख्यालय चम्फाई है।[2]

सामान्य तथ्य राज्य, मुख्यालय ...
Remove ads

प्रखण्ड

इस ज़िले में चार तहसीलें पूर्वी लुंगदार (कुछ हिस्सा)[3], खवज़ोल, खवबुंग तथा नागोपा हैं।[4] यहाँ चार ग्राम विकास खण्ड चम्फाई, खवबुंग, खवज़ोल तथा नगोपा हैं। ज़िले में पाँच विधानसभा क्षेत्र चम्फाई, खवबुंग, खवाई, खवज़ोल तथा नगोपा हैं। ज़िले में ८८ मानव जनसंख्या वाले गाँव हैं, जिनमे से ७६ से राजस्व प्राप्त होता है।[4]

जनसांख्यिकी

अधिक जानकारी चम्फाई ज़िले में धर्म ...

भारत की जनगणना २०११ के अनुसार चम्फाई ज़िले की जनसंख्या १२५,७४५ है,[1] जो कि ग्रेनेडा राष्ट्र के लगभग बराबर है।[5] जनसंख्या की दृष्टि से इस ज़िले का भारत के ६४० ज़िलों में ६१०वाँ स्थान है। ज़िले का जनसंख्या घनत्व 39 प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में निवासी (100/वर्ग मील) है। ज़िले की वर्ष २००१-११ के मध्य जनसंख्या वृद्धि दर १६.०१% रही। ज़िले की लिंगानुपात दर ९८४ महिलाएँ प्रति १००० पुरुष तथा साक्षरता दर ९५.९१% है।[1][6]

धर्म

यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९८.१७% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू ०.८५%, मुस्लिम ०.५६%, अन्य ०.१५%, बौद्ध ०.१२%, जैन ०.०४% तथा सिक्ख ०.०१% हैं। ०.१०% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[1]

Remove ads

जीव जन्तु तथा वनस्पति

ज़िले में पर 200 कि॰मी2 (77.2 वर्ग मील) क्षेत्रफल का मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।[7] इसके अतिरिक्त यहाँ पर १९९९ में स्थापित लेंगतेंग वन्यजीव अभ्यारण्य भी स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 120 कि॰मी2 (46.3 वर्ग मील) है।[7]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads