शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

नेपालभाषा

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

नेपालभाषा
Remove ads

नेपालभाषा, नेपाली (बहुविकल्पली भाषा से अलग है। इसी तरह खस भाषा भी नेपाल भाषा से भिन्न है। इनमें भ्रमित न हों।

नेपाल भाषा ('नेवा' अथवा 'नेपाल भाय्') नेपाल की एक प्रमुख भाषा है। यह भाषा १४वीं शताब्दी से लेकर १८वीं शताब्दी के अन्त तक नेपाल की प्रशासनिक भाषा थी। आजकल नेपाल की जो राजभाषा है वह नेपाली है, न कि नेपालभाषा।

नेपालभाषा, चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार के अन्तर्गत तिब्बती-बर्मेली समूह में संयोजित है। यह रंजना लिपि, प्रचलित लिपि और देवनागरी लिपि में भी लिखी जाने वाली एक मात्र चीनी-तिब्बती भाषा है। यह भाषा दक्षिण एशिया की सबसे प्राचीन इतिहास वाली तिब्बती-बर्मेली भाषा है और तिब्बती बर्मेली भाषा में चौथी सबसे प्राचीन काल से उपयोग में लाई जाने वाली भाषा।

सामान्य तथ्य नेपाल भाषा, उच्चारण ...
सामान्य तथ्य भाषा का नाम, बोली जाती है ...
Thumb
नेपाल भाषा के लिपि
Remove ads

वर्गीकरण

यह भाषा चीनी-तिब्बती भाषा परिवार के अन्तर्गत तिब्बती-बर्मेली समूह में संयोजित है।

लिपि

नेपाल भाषा बहुत सी लिपियों में लिखी जाती है। इनमें प्रमुख लिपियां हैं - रञ्जना, प्रचलित लिपि, ब्राह्मी, भूजिँगोल, देवनागरी आदि। ये सभी लिपियाँ बाएं से दाएं तरफ लिखी जाती है। इन सभी लिपियों में स्वरमाला और व्यंजनमाला नामक दो प्रकार के अक्षर होते हैं।

विकास क्रम

Thumb
"बुद्ध धर्म व नेपाल भाषा" नामक पत्रिका का मुखपृष्ठ (1929)

नेपाल भाषा नेपाल मण्डल (काठमांडू उपत्यका) की मूल भाषा है। इस भाषा का उत्पत्ति-स्थान काठमांडू ही है। काठमांडू में किरांत शासन के समय में इस भाषा पर किरांती भाषा का प्रभाव पड़ा। तिब्बत के साथ शताब्दियों के व्यापारिक सम्बन्धों के कारण इस भाषा में तिब्बती भाषा का भी उल्लेख्य प्रभाव दिखता है। लिच्छवी काल और मल्ल काल में संस्कृत तथा शाहकाल में खस भाषा का प्रभाव भी इस भाषा में दिखने लगा।

तिब्बती-बर्मेली भाषा परिवार की भाषा होने के बावजूद वर्षो तक भारोपेली भाषा के सम्बन्ध ने नेपाल भाषा का स्वरूप विशेष रूप से नामपद थोडा भारोपेली जैसा बना दिया है।

नेपाली मिडिया में निजी क्षेत्र की भागीदारी के बाद इस भाषा के विकास को गति मिली है।

साहित्य

नेपाल भाषा साहित्य के आरम्भ का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है। इसका विकास और विस्तार लिच्छवी तथा मल्ल काल में होने के तथ्य की उस समय में रचित विभिन्न नाटक, गीत, काव्य तथा तत्कालीन शिलालेख पुष्टि करते हैं।

नेपाल भाषा के महाकवि सिद्धिदास महाजु हैं।

साहित्यकार

Remove ads

कुछ शव्द तथा वाक्य

अधिक जानकारी नेपाल भाषा, हिन्दी ...
Remove ads

नेपालभाषा और नेपाली में अन्तर

सारांश
परिप्रेक्ष्य

यहाँ कुछ सरल उदाहरणों द्वारा दोनों भाषाओं का अन्तर दर्शाने का प्रयत्न किया गया है।

अधिक जानकारी नेपालभाषा, नेपाली ...

सम्बोधन

अधिक जानकारी नेपालभाषा, नेपाली ...

खाद्यान्न

अधिक जानकारी नेपालभाषा, नेपाली ...

सम्बन्ध

अधिक जानकारी नेपालभाषा, नेपाली ...

रंग

अधिक जानकारी नेपालभाषा, नेपाली ...

शरीर

अधिक जानकारी नेपालभाषा, नेपाली ...
Remove ads

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads