शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
पोर्ट ब्लेयर
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शहर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
श्री विजयपुरम[1] (जिसे पहले पोर्ट ब्लेयर कहा जाता था) भारत के केन्द्रशासित प्रदेश, अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी है।[2] यह ऐतिहासिक नगर दक्षिण अण्डमान द्वीप पर स्थित है और प्रशासनिक दृष्टि से दक्षिण अण्डमान ज़िले में आता है।[3][4]
Remove ads
दर्शनीय स्थल
यह क्षेत्र पहाड़ी भूरचना है। टिम्बर जैसी लकड़ियाँ यहाँ प्रचुरता से पायी जाती हैं, हरियाली भी भरपूर है। यहाँ समुद्र का पानी देखने में नीला है। बंगाल की खाड़ी के इस जल क्षेत्र में अनंत लैगून मिल जाएंगे, जिनमें रंगबिरंगी मछलियाँ अठखेलियाँ करती मिलेंगी। सेल्यूलर जेल, मानव विकास के इतिहास को चित्रित करता संग्रहालय (एंथ्राॉपोलॉजिकल म्यूजियम), समुद्र संग्रहालय, लघु उघोग संग्रहालय, मिनी ज़ू, चैथम सा मिल, कोरबाइन कोव बीच, मैरीन पार्क, वाइपर आइलैंड, सिपीघाट वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।
Remove ads
अन्य स्थल
- सिपीघाट फार्म (पोर्ट ब्लेयर से 14 किलोमीटर)
- चिरिया टापू (30 किलोमीटर)
- वांडूर बीच (30 किलोमीटर)
- जॉली ब्वॉय
- क्लक एंड रेड स्किन आइलैंड
आवागमन
हवाई जहाज से जाने वाले पर्यटकों के लिए इंडियन की सेवाएं उपलब्ध हैं। चोई, कोलकाता से ये पकड़ी जा सकती हैं। समुद्री जहाज से भी यहाँ आया जाता है। चोई से तीन जहाज यहाँ आते हैं, दूरी करीब 1190 किलोमीटर है। कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर की दूरी 1255.0 किलोमीटर और विजयवाड़ा से 1200 किलोमीटर है। विशाखापटनम से भी राजधानी श्री विजयपुरम के लिए जहाज जाता है। कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली से राजधानी पोर्ट ब्लेयर आने के लिए सीधी विमान सेवाएं हैं। यहाँ आने के लिए समुद्री जहाज सौगात जैसी लगती है! हालांकि यहाँ यात्रा की कुछ बंदिशें हैं यानी कुछ चुने हुए द्वीपों में पर्यटन की अनुमति है। यही बात खूबसूरत तटों और मूंगों वाली विस्तृत जल क्षेत्र के लिए हैं।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads