शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

रंग (फ़िल्म)

1993 की हिन्दी फ़िल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

रंग (फ़िल्म)
Remove ads

रंग 1993 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फिल्म में कमल सदाना और दिव्या भारती प्रमुख भूमिकाओं में और आयशा जुल्का, जितेन्द्र और अमृता सिंह सहायक भूमिकाओं में हैं। नदीम-श्रवण ने संगीत दिया है। फिल्म जारी होने से तीन महीने पहले प्रमुख अभिनेत्री दिव्या भारती की मृत्यु हो गई थी और यह फ़िल्म उनकी याद में समर्पित थी।[1] फिल्म बॉक्स ऑफिस पर "सुपर हिट" के रूप में दर्ज हुई थी।[2]

सामान्य तथ्य रंग, निर्देशक ...
Remove ads

संक्षेप

सुचित्रा सिंह (बिन्दु) अपने पति माधव (कादर ख़ान) से कई बरस से शादी कर चुकी है। वो ज्यादातर अपने वजन को कम करने की कोशिश करती रहती है जिससे वो जवान लगे। उनकी एक बेटी है इन्दु (अमृता सिंह) जो उनकी मर्जी के बिना अजय मल्होत्रा (जितेन्द्र) से शादी कर लेती है। उनके दो बेटी होती है: काजल (दिव्या भारती) और पूजा (आयशा जुल्का)। सुचित्रा और इन्दु पारिवारिक व्यवसाय चलाती हैं जिसमें उन्हें फायदा तो होता है लेकिन वो अपने कर्मचारियों का शोषण करती है। इससे नाराज होकर अजय अपनी बेटी पूजा को लेकर घर से चला जाता है।

कई साल बाद उनकी कंपनी का निदेशक मंडल एक नए चेयरमैन को नियुक्त करता है। वो अजय होता है। पूजा जो अपने पिता के साथ रहती है, बताती है कि वह योगी जोशी (कमल सदाना) नाम के साथी छात्र से प्यार करती है। अजय उसके साथ उसकी शादी की व्यवस्था करता है। उसे यह पता लगता है कि उसकी दूसरी बेटी काजल भी उससे प्यार करती है। अब अजय को यह तय करना है कि क्या वह पूजा की शादी के लिए आगे बढ़ सकता है। क्या वो काजल का या पूजा का दिल को तोड़ सकता है। यह मामला उसकी पत्नी और उसके परिवार द्वारा और भी जटिल हो जाता है।

Remove ads

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी गीत समीर द्वारा लिखित; सारा संगीत नदीम-श्रवण द्वारा रचित।

अधिक जानकारी क्र॰, शीर्षक ...

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads