शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
लैंडफॉल द्वीप
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
लैंडफॉल द्वीप (Landfall Island) भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह केन्द्रशासित प्रदेश में अण्डमान द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह एक ग्राम भी है जो प्रशासनिक रूप से उत्तर और मध्य अण्डमान ज़िले में आता है। यह पोर्ट ब्लेयर के उत्तर में २२० किमी (१३७ मील) दूर है, और बर्मा से ३०० किमी (१८६ मील) की दूरी पर स्थित है।[2][3][4]
Remove ads
इतिहास
यह द्वीप २००४ के हिन्द महासागर भूकंप व सुनामी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ था, जिसके कारण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था।
भौगोलिक स्थिति
यह द्वीप उत्तरी अंडमान द्वीप और म्यांमार के कोको द्वीप समूह के बीच स्थित है। यह उत्तरी अंडमान द्वीप से क्लूज पैसेज द्वारा अलग किया गया है। इसका क्षेत्रफल 3.1 कि॰मी2 (33,000,000 वर्ग फुट) है।
जनसांख्यिकी
लैंडफॉल द्वीप में महज एक छोटा सा गाँव है, जिसमें केवल मूल जनजातियों के लोग निवास करते हैं। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार, प्रभावी साक्षरता दर (अर्थात ६ वर्ष या उससे कम आयु के बच्चों को छोड़कर जनसंख्या की साक्षरता दर) १००% है।[5]
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads