शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

सुनील शेट्टी

भारतीय (राजपूत) फिल्म अभिनेता विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

सुनील शेट्टी
Remove ads

सुनील शेट्टी (जन्म: 11 अगस्त, 1961) भारतीय फ़िल्मों के एक अभिनेता, निर्माता और व्यापारी हैं, जो खास कर बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय रहते हैं। इन्हें इस काम को करते हुए 25 साल से भी ज्यादा हो चुका है और अब तक ये 110 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्होंने सबसे ज्यादा काम मारधाड़ और हँसाने वाली फिल्मों में किया है। इन्होंने हिन्दी के साथ-साथ मलयालम, तमिल और अंग्रेजी भाषा के फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए इनका 5 बार नामांकन हो चुका है और एक बार जीत भी चुके हैं।

सामान्य तथ्य सुनील शेट्टीಸುನೀಲ್ ಶೆಟ್ಟಿ, जन्म ...
Remove ads

अभिनय

सुनील शेट्टी ने फिल्मों में अभिनय की शुरुआत बलवान (1992) फिल्म से की थी, जिसमें उनके साथ दिव्या भारती थी। ये फिल्म हिट रही और इन्हें एक्शन हीरो के रूप में पहचान मिली। इसके बाद इन्होंने कई सफल फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया है, जिसमें वक्त हमारा है (1993), दिलवाले (1994), अंत (1994), मोहरा (1994), गोपी किशन (1994), कृष्णा (1996), सपूत (1996), रक्षक (1996), बॉर्डर (1997), भाई (1997), हेरा फेरी (2000), धड़कन (2000), ये तेरा घर ये मेरा घर (2001), मैं हूँ ना (2004) आदि।

Remove ads

जीवन

सुनील शेट्टी का जन्म तुलु भाषी बन्त परिवार में 11 अगस्त 1961 को मुल्की, मंगलोर, भारत में हुआ था। इन्होंने माना शेट्टी से शादी कर ली। जिसके बाद 5 नवम्बर 1992 को अथिया शेट्टी का, और 15 जनवरी 1996 को आहान शेट्टी का जन्म हुआ।

प्रमुख फिल्में

अधिक जानकारी वर्ष, फ़िल्म ...

बतौर निर्माता

अधिक जानकारी वर्ष, फ़िल्म ...


Remove ads

नामांकन और पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

सुनिल शेट्टी कुल संपत्ति

{{ सुनिल शेट्टी जी के पास 2024 में कुल संपत्ति ₹150 Cr हैं। इनकी सलाना इनकम ₹25 cr हैं।[2] इनके पास खुद का bars, clubs, restaurants, hotels और shops हैं। सुनिल शेट्टी हरेक फिल्म के लिए ₹2 Cr से ₹3 Cr तक चार्ज करते है।}}

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads