शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
डोडा नदी
नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
डोडा नदी (Doda River) या स्तोद नदी (Stod River) भारत के लद्दाख़ प्रदेश के ज़ंस्कार क्षेत्र में बहने वाली एक 79 किमी लम्बी नदी है।[1][2]
Remove ads
स्रोत व मार्ग
यह पेन्सी ला (दर्रे) के पास स्थित द्रांग द्रुंग हिमानी से शुरु होती है जो 6,550 मीटर (21,490 फ़ुट) ऊँचे डोडा पर्वत की ढलानो से उतरती है।[3][4] जम्मू और कश्मीर के डोडा ज़िले का नाम इसी पर्वत व नदी से मिलता है। यहाँ से डोडा नदी दक्षिणपूर्व कर्गिल-ज़ंस्कार राजमार्ग के साथ-साथ चलकर अक्शु, अब्रान, कुशोल और फेय की बस्तियों से गुज़रती है। फिर यह ज़ंस्कार की राजधानी पदुम में त्सराप नदी से संगम करती है और ज़ंस्कार नदी कहलाने लगती है। आगे चलकर यह सिन्धु नदी से विलय करती है।[5]
शीत ऋतु में पेन्सी ला पर भारी हिमपात होता है और डोडा नदी भी जम जाती है।[6]
Remove ads
प्रयोग
डोडा नदी का ज़ंस्कार घाटी की कृषि में बहुत महत्व है। इसके जल से जौ, गेंहू, कूटू और मटर उगाए जाते हैं।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads