अफ़ग़ानिस्तान
दक्षिण एशिया में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
अफ़ग़ानिस्तान इस्लामिक अमीरात दक्षिण एशिया में अवस्थित देश है, जो विश्व का एक भूूूू-आवेष्ठित देश है। अप्रैल २००७ में अफगानिस्तान सार्क का आठवाँ सदस्य बना। अफगानिस्तान के पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है।
अफ़ग़ानिस्तान इसलामिक अमीरात
| |
---|---|
अफ़ग़ानिस्तान इसलामिक अमीरात का चिह्न
| |
ध्येय वाक्य: ला इलाह इल्लल्लाह मुहम्मदुन रसूलुल्लाह لا إله إلا الله محمد رسول الله (अरबी भाषा) "कोई भगवान सिवाय अल्लाह के नहीँ है और मुहम्मद अल्लाह के रसूल हैं।" | |
राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर | काबुल 33°33′19.08″N 69°12′27″E |
आधिकारिक भाषा | |
नृजातीय समूह | |
धर्म | |
निवासीनाम | अफ़ग़ानिस्तान |
गठन | |
1709–1738 | |
1747–1842 | |
1823–1926 | |
१९ अगस्त १९१९ | |
• अफगानिस्तान का साम्राज्य | ९ जून १९२६ |
१७ जुलाई १९७३ | |
७ सितंबर १९९६ | |
• अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात | 26 जनवरी 2004 |
15 अगस्त 2021 | |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 652,864[1] कि॰मी2 (252,072 वर्ग मील) 40वीं) |
• जल क्षेत्र (%) | नगण्य |
जनसंख्या | |
• 2020 आकलन | 31,390,200[2] (44वीं) |
• जनघनत्व | 48.08/किमी2 (124.5/मील2) (174वीं) |
जीडीपी (पीपीपी) | 2018 प्राक्कलन |
• कुल | $72.911 billion[3] (96वीं) |
• प्रति व्यक्ति | $2,024 (169वीं) |
जीडीपी (सांकेतिक) | 2018 प्राक्कलन |
• कुल | $21.657 अरब (111वीं) |
• प्रति व्यक्ति | $493 (177वीं) |
गिनी (2008) | 27.8[4] निम्न · प्रथम |
HDI (2019) | 0.511[5] निम्न · 169वीं |
मुद्रा | अफगान अफ़गानी (अफगान रुपया (افغانی)) (आईएसओ ४२१७) |
समय मंडल | UTC+4:30 हिजरी कैलेंडर (D†) |
वाहन चलते हैं | दक्षिण |
दूरभाष कोड | +93 |
इंटरनेट टीएलडी | .af افغانستان. |
अफ़गानिस्तान रेशम मार्ग और मानव प्रवास का एक प्राचीन केन्द्र बिन्दु रहा है। पुरातत्वविदों को मध्य पाषाण काल के मानव बस्ती के साक्ष्य मिले हैं। इस क्षेत्र में नगरीय सभ्यता की शुरुआत 3,000 से 2,000 ई.पू. के रूप में मानी जा सकती है। यह क्षेत्र एक ऐसे भू-रणनीतिक स्थान पर अवस्थित है जो मध्य एशिया और पश्चिम एशिया को भारतीय उपमहाद्वीप की संस्कृति से जोड़ता है। इस भूमि पर कुषाण, हफ्थलिट, समानी, गज़नवी, मुहम्मद गौरी, मुगल,अहमद शाह अब्दाली, दुर्रानी साम्राज्य, और अनेक दूसरे प्रमुख साम्राज्यों का उत्थान हुआ है। प्राचीन काल में फ़ारस तथा शक साम्राज्यों का अंग रहा अफ़्ग़ानिस्तान कई सम्राटों, आक्रमणकारियों तथा विजेताओं की कर्मभूमि रहा है। इनमें सिकन्दर, फारसी शासक दारा प्रथम, तुर्क,मुगल शासक बाबर, मुहम्मद गौरी, नादिर शाह, सिख साम्राज्य इत्यादि के नाम प्रमुख हैं। ब्रिटिश सेनाओं ने भी कई बार अफ़गानिस्तान पर आक्रमण किया। वर्तमान में अमेरिका द्वारा तालिबान पर आक्रमण किये जाने के बाद नाटो(NATO) की सेनाएँ वहाँ बनी हुई थीं जो सन 2021 में वहां से निकाल दी गईं हैं।
अफ़गानिस्तान के प्रमुख नगर हैं- राजधानी काबुल, कन्धार (गन्धार प्रदेश) भारत के प्राचीन ग्रन्थ महाभारत में इसे राजा सकुनी का प्रदेश गन्धार प्रदेश कहा जाता था। यहाँ कई नस्ल के लोग रहते हैं जिनमें पश्तून (पठान या अफ़ग़ान) सबसे अधिक हैं। इसके अलावा उज्बेक, ताजिक, तुर्कमेन और हज़ारा शामिल हैं। यहाँ की मुख्य भाषा पश्तो है। फ़ारसी भाषा के अफ़गान रूप को दरी कहते हैं।
वर्तमान में अफगानिस्तान में तालिबान नामक संगठन का नियंत्रण है। अब वहाँ शरिया क़ानून लागू किया गया है