फ़ारसी भाषा
पश्चिमी ईरानी भाषा / From Wikipedia, the free encyclopedia
फ़ारसी (فارسی), एक भाषा है जो ईरान, ताजिकिस्तान, अफ़गानिस्तान और उज़बेकिस्तान में बोली जाती है। यह ईरान, अफ़ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान की राजभाषा है और इसे ७.५ करोड़ लोग बोलते हैं। भाषाई परिवार के लिहाज़ से यह हिन्द यूरोपीय परिवार की हिन्द ईरानी (इंडो ईरानियन) शाखा की ईरानी उपशाखा का सदस्य है और हिन्दी की तरह इसमें क्रिया वाक्य के अंत में आती है। फ़ारसी संस्कृत से क़ाफ़ी मिलती-जुलती है और उर्दू (और हिन्दी) में इसके कई शब्द प्रयुक्त होते हैं। ये अरबी-फ़ारसी लिपि में लिखी जाती है। अंग्रेज़ों के आगमन से पहले भारतीय उपमहाद्वीप में फ़ारसी भाषा का प्रयोग दरबारी कामों तथा लेखन की भाषा के रूप में होता है। दरबार में प्रयुक्त होने के कारण ही अफ़गानिस्तान में इस दरी कहा जाता है।
फ़ारसी | ||
---|---|---|
فارسی | ||
अरबी-फ़ारसी लिपि के नस्तालीक़ लहजे में नाम | ||
उच्चारण | [फ़ारसी] | |
बोली जाती है | ईरान, अफ़ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान और बहरीन.
भारत, पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कुवैत, बहरीन, क़तर, तुर्की, इज़राइल, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, कनाडा, रूस, जर्मनी, फ़्रांस, स्पेन, स्वीडन और ब्राज़ील में बसने वाले ईरानी, अफ़्ग़ान, ताजिकी और उज़बेकी समुदायों में भी. | |
क्षेत्र | मध्य पूर्व, मध्य एशिया | |
कुल बोलने वाले | ca. ५,६०,००,००० मातृभाषा (२००६ का अनुमान) | |
भाषा परिवार | ||
आधिकारिक स्तर | ||
आधिकारिक भाषा घोषित | ईरान अफ़ग़ानिस्तान ताजिकिस्तान | |
नियामक | फ़ारसी भाषा और साहित्य अकादेमी अफ़्ग़ानिस्तान विज्ञान अकादेमी | |
भाषा कूट | ||
ISO 639-1 | fa | |
ISO 639-2 | per (B) | fas (T) |
ISO 639-3 | variously: fas – Persian prs – पूर्वी फ़ारसी pes – पश्चिमी फ़ारसी tgk – Tajik aiq – Aimaq bhh – Bukharic deh – Dehwari drw – Darwazi haz – Hazaragi jpr – Dzhidi phv – Pahlavani | |
फ़ारसी को मातृभाषा के रूप में प्रयोग करने वाले क्षेत्र | ||
सूचना: इस पन्ने पर यूनीकोड में अ॰ध॰व॰ (आई पी ए) चिह्न हो सकते हैं। |